फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of junior manager of cooperative bank found in drain in Meerut district

नाले में मिली जूनियर मैनेजर की लाश: दोस्त से पूछताछ कर रही मेरठ पुलिस, जल्द खुलेगा मौत का राज

Mon, 29 Jan 2024 05:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Jan 2024 05:51 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में सहकारी बैंक के जूनियर मैनेजर का शव नाले में पड़ा मिला। वहीं, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक मैनेजर के दोस्त को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Dead body of junior manager of cooperative bank found in drain in Meerut district
मेरठ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में एक कॉलोनी के पीछे सहकारी बैंक के जूनियर मैनेजर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मैनेजर के दोस्त से पूछताछ में लगी है।

विज्ञापन

 
गंगानगर क्षेत्र में स्थित गंगा धाम कॉलोनी के पीछे नाले में सहकारी बैंक के जूनियर मैनेजर का शव पड़ा मिला तो लोगों ने सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस जूनियर मैनेजर के दोस्त से पूछताछ में लगी है।

विज्ञापन

गंगानगर एच ब्लॉक निवासी कामेश्वर सिंह (45) परिवार के साथ रहते थे। वह गढ़ रोड किठौर स्थित जिला सहकारी बैंक में जूनियर मैनेजर पद पर तैनात थे। गंगानगर की गंगाधाम कॉलोनी में उनके दोस्त रहते हैं। परिजनों के अनुसार, वह शाम को गंगाधाम निवासी दोस्त से मिलने आए थे। उसके बाद घर नहीं लौटे काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें: हाई वोल्टेज ड्रामा: आरोपी राशिद के पास कहां से आए तमंचे, जांच शुरू, कई थानों की पुलिस के छुड़ाए थे पसीने

सुबह के समय कामेश्वर का शव गंगाधाम कॉलोनी के पीछे स्थित नाले में पड़ा मिला। लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से जानकारी के बाद पुलिस ने गंगाधाम निवासी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस मामले में परिजनों द्वारा लिखित शिकायत की गई है।

यह भी पढ़ें: UP: चीनी मिलों के सामने आ सकता है संकट, घट रही किसानों की दिलचस्पी, कोल्हू पर गन्ना देना समझ रहे मुनासिब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed