युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका, कपड़े की पट्टी ने खोला राज, पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला कातिल दर्जी
-प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी युवक की हत्या
-मृतक अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी दीपक को करता था ब्लैकमेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव तरकौली के जंगल में ईंख के खेत में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान गांव शेखुपुरा लाला निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई। युवक के हाथ बेल्ट से बंधे हुए व गले में कपड़े की पट्टी खींची मिली थी।
सूत्रों के अनुसार गांव महमदाबाद निवासी दीपक कुमार गांव शेखुपुरा लाला में दर्जी की दुकान करता है। उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि मृतक अभिषेक कुमार ने दर्जी दीपक व युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था। इससे नाराज दर्जी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मौत की योजना बनाई।
दोनों मिलकर उसे नहटौर ले आए और उसे नशे की गोलियों से भरी कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जब वह नशे की हालत में पहुंच गया तो उसे बाइक पर बैठाकर गांव तरकौली के जंगल में ले गए। उसके हाथ बेल्ट से बंधाकर गले में कपड़े की पट्टी खींचकर उसकी हत्या कर दी।
गले में जिस कपड़े की पट्टी का प्रयोग किया गया, वह ही कातिल के पास पहुंचने में अहम सुराग बनी। पैंट के कपड़े में जो कंपनी के मार्का की पट्टी होती हैं। अक्सर दर्जी उसे काट देते हैं। इसी कटी हुई पट्टी से वारदात को अंजाम दिया गया।
डिटेल व मोबाइल लोकेशन से छानबीन करने पर दर्जी शक के घेरे में आ गया। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि अन्य तथ्यों पर जांच चल रही है। उसके फरार साथी को भी तलाश किया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/