{"_id":"6456a3c54e5898f4b00e87d4","slug":"dead-body-of-a-married-woman-found-hanging-on-a-tree-na-news-c-30-1-smrt1014-2018-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ब
विज्ञापन
- पति से झगड़ा होने के बाद मायके रह रही थी युवती
- छह दिन पहले हो गई थी घर से गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। मायके से छह दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता का शव आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची बेहट पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए माेर्चरी भिजवा दिया। बताया जाता है कि पति से झगड़ा होने के बाद विवाहिता अपने मायके में रह रही थी।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव मांझीपुर निवासी महेंद्र की पुत्री वैशाली (21) की एक वर्ष पूर्व गांव खेड़ी फतेहपुर के गौरव के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले वैशाली पति से झगड़ा होने पर अपने मायके आ गई थी। 30 अप्रैल को उसका पति उसे ससुराल ले जाने के लिए मांझीपुर आया था, लेकिन वैशाली ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और गौरव वापस लौट गया।
मायके वालों ने बताया, कि उसी दिन वैशाली दोपहर में खाना बनाने के बाद मायके से चली गई थी। उन्होंने उसकी रिश्तेदारी और सगे संबंधियों के यहां तलाश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम मांझीपुर निवासी कलीम अपने आम के बाग में पहुंचा, तो एक पेड़ पर किसी युवती की लाश फंदे से लटकी हुई थी। लाश सड़ चुकी थी और उसमें दुर्गंध उठ रही थी। उसने इसकी सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी, जिसके बाद बेहट पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए तो मृतक की पहचान वैशाली के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतवाया और मायके वालों की मौजूदगी में पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ बेहट मुनीष चंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यहीं लग रहा है, कि युवती ने पति से झगड़ा होने के बाद आत्महत्या की है। मृतक के मायके वाले भी यही बता रहे है। फिर भी पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।