Meerut: खेत में पड़ी मिली 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश, गांव में फैली सनसनी, सामने आई ये बात
Meerut News : मेरठ में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। व्यक्ति की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है।
विस्तार
मेरठ में जानी खुर्द क्षेत्र के गांव खेड़की के जंगल में एक खेत में बुधवार को अज्ञात 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि मृतक व्यक्ति मंदबुद्धि था। काफी समय से वह क्षेत्र में घूम रहा था।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि उक्त व्यक्ति की मौत ठंड से हुई है।
गांव खिड़की निवासी देवेंद्र बुधवार को अपने खेत में काम करने गया था। इस दौरान उसे सरसों के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की।
यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश
जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार, जांच में पता चला कि उक्त व्यक्ति काफी समय से क्षेत्र में आवारा घूम रहा था। वह मंदबुद्धि था। उसके तन पर कपड़े भी कम थे। संभावना है कि रात में सर्दी लगने से उसकी मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली