{"_id":"5f47f5878ebc3e2a97398543","slug":"dead-body-found-hanging-on-tree-meerut-news-mrt4981861107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन
नहीं हुई शनाख्त, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। मेरठ-बड़ौत मार्ग के पास स्थित आम के बाग में एक वृद्ध का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी।
बिनौली गांव निवासी विनोद पुत्र घनश्याम बृहस्पतिवार की सुबह अपने बाग में घूमने गया था। यहां उसने आम के एक पेड़ पर वृद्ध का शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसकी शनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये बागपत भेज दिया। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष है। देखने से प्रतीत होता है कि वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक क्रीम कलर का कुर्ता व सफेद रंग का पाजामा पहने हुए था। नीले रंग की हवाई चप्पल जो नीचे जमीन पर पड़ी थी। एक सफेद रंग का गमछा पेड़ के पास रखा था। तलाशी में जेब से केवल बीड़ी माचिस मिली है।