फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dead bodies of brother and sister recovered from a pond under suspicious circumstances

हादसा है या हत्या: लापता भाई-बहन के शव तालाब से बरामद, सलमान और परवीश के पिता ने क्यों नहीं उठाया ये कदम?

Mon, 11 Nov 2024 04:28 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कांधला
संवाद न्यूज एजेंसी, कांधला Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Nov 2024 04:28 PM IST
सार

ग्रामीणों ने दोनों के शव को तालाब से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। मृतक दोनों बच्चों के पिता ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने से मना करते हुए शवों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।

विज्ञापन
dead bodies of brother and sister recovered from a pond under suspicious circumstances
सलमान और परवीश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कांधला स्थित गांव गढ़ी दौलत में घर से संदिग्ध हालात में लापता हुए भाई बहन के शव तालाब से बरामद हुए। दोनों के शव मिलने से परिजनों में गम का माहौल बना है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों के शव को दफना दिया है। 

विज्ञापन

माना जा रहा है खेलते हुए दोनों बच्चे तालाब में गिर गए और उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई। थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी मेहरान मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार की सुबह करीब 11 बजे मेहरान का पुत्र सलमान (5वर्ष) व पुत्री परवीश (3 वर्ष) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। जब दोनों दोपहर बाद तक भी घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। उनका पता न चलने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर दोनों बच्चों के बच्चों के लापता होने की सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि तलाश के दौरान परिजनों ने तालाब के निकट पैरों के निशान देखे। इसके बाद गामीण भी मौके पर पहुंच गए। उसी दौरान तालाब में उगी घास में छोटी चप्पल दिखाई दी। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने तालाब में तलाश की तो दोनों भाई-बहन के शव बरामद हुए। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने दोनों के शव को तालाब से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। मृतक दोनों बच्चों के पिता ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने से मना करते हुए शवों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। देर रात में परिजनों ने गमगीन माहौल में दोनों बच्चों के शव दफना दिए। 

पुलिस का कहना है कि गढ़ी दौलत से दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हुई है। माना जा रहा है कि तालाब किनारे खेलते हुए दोनों बच्चे तालाब में गिर गए और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed