{"_id":"6afc6134bd1b1f30410baa3f","slug":"de-montfort-school-team-emerges-victorious-in-volleyball-tournament-meerut-news-c-40-1-smrt1041-114033-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वालीबाल टूर्नामेंट में डी मॉनफोर स्कूल की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वालीबाल टूर्नामेंट में डी मॉनफोर स्कूल की टीम विजयी
विज्ञापन
एस.वी.एस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालय नें वालीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम । (स्र
- एसवीएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालय वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एसवीएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालय वालीबाल टूर्नामेंट में डी मॉनफोर स्कूल ने फाइनल मुकाबले में कृष्णा पब्लिक स्कूल को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य विकास जयरथ ने रिबन काटकर किया। टूर्नामेंट में मेरठ, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर और हस्तिनापुर की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दौर में हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल, अशोका एकेडमी, सरस्वती विद्या मंदिर और एसवीएस स्कूल बाहर हो गए। जबकि डी मॉनफोर, ज्ञानस्थली, कृष्णा पब्लिक स्कूल और आईआईएमटी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में डी मॉनफोर ने आईआईएमटी और दूसरे सेमीफाइनल में कृष्णा पब्लिक स्कूल ने ज्ञानस्थली मीरापुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
तीसरे स्थान के लिए हुए कड़े मुकाबले में आईआईएमटी ने ज्ञानस्थली को हराया। खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक टक्कर रही, जिसमें अंकों के आधार पर डी मॉनफोर विजेता और कृष्णा पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। पीटीआई उदित चौधरी, रजत चौहान और अंकुर गर्ग के सहयोग से संपन्न हुए टूर्नामेंट के अंत में प्रधानाचार्य ने विजेता टीमों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।