फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Day temperature reaches 20 degrees for the first time in the season

Meerut News: सीजन में पहली बार 20 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान

Thu, 18 Dec 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Day temperature reaches 20 degrees for the first time in the season
मोदीपुरम। दिसंबर में मौसम ने बुधवार को ठिठुरन का नया रिकॉर्ड बनाया। शहर सुबह से कोहरे और स्मॉग की चादर में ढका रहा, दिनभर धूप नहीं निकली और तापमान सीजन में पहली बार लगभग 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 20.9 और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति लगभग 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रही, जिससे ठंड और बढ़ गई।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है। दिनभर चली शीतलहर और कोहरे ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। शहर का एक्यूआई लाल श्रेणी में 302 दर्ज किया गया। गंगानगर में 226, जयभीम नगर 334, पल्लवपुरम 347, बेगमपुल 338 और दिल्ली रोड 341 तक पहुंचा। एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी वायु गुणवत्ता गंभीर बनी रही। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए पल्लवपुरम और रुड़की रोड पर नगर निगम की टीम ने एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया। एनजीटी के निर्देशानुसार ऐसे क्षेत्रों में 24 घंटे छिड़काव जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed