फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daurala Tigers lift Modipuram Premier League trophy

Meerut News: मोदीपुरम प्रीमियर लीग ट्रॉफी पर दौराला टाइगर्स का कब्जा

Wed, 15 Oct 2025 06:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 15 Oct 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
Daurala Tigers lift Modipuram Premier League trophy
नीलकंठ कॉलेज के क्रिकेट मैदान में हुए फाइनल में रॉयल चैलेंजस की टीम को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। नीलकंठ कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को मोदीपुरम प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला दौराला टाइगर्स और रॉयल चैलेंजस मेरठ के बीच खेला गया। दौराला टाइगर्स ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

टॉस जीतकर दौराला टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 19.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाए। तनु काकरान ने 68 रन बनाए।रॉयल चैलेंजस मेरठ की ओर से अर्श कुमार ने 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजस मेरठ की टीम 18 ओवर में सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई। कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सका। दौराला टाइगर्स ने 67 रनों से जीत हासिल की। दौराला टाइगर्स ने इस जीत के साथ मोदीपुरम प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच तनु काकरान, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अर्श कुमार, बेस्ट बैट्समैन सुखप्रीत सिंह, बेस्ट बोलर अक्षय धवन, इमर्जिंग प्लेयर तरणवीर सिंह को मिला। टीम के मालिक मनिंदर विहान और भूपेंद्र अहलावत ने खिलाड़ियों को बधाई दी। मुख्य अतिथि चौधरी सूरत सिंह और विशिष्ट अतिथि सिद्धांत चिकारा, शिवम भारद्वाज ने दोनों टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में मोदीपुरम प्रीमियर लीग चेयरमैन अहमद अली और वंश चौधरी ने कहा कि पहला सीजन सफल रहा। इस दौरान अमर शर्मा, मुदित शर्मा, विकास कुमार, माधव प्रताप सिंह, रवि पूनिया, संदीप विहान, सम्राट चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed