Meerut: दौराला में संदिग्ध परिस्थिति में युवक के लगी गोली, घायल
दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के दौराला में सोमवार को एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को लहूलुहान देखकर परिजन घबरा गए और उसे मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार दौराला थाना क्षेत्र के सरसवा गांव में सोमवार देर रात युवक संजू को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि संजू खून से लथपथ नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था।परिजनों ने उसे तुरंत मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और युवक से पूछताछ की। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने जताया ये अंदेशा
पुलिस के अनुसार गांव निवासी एक महिला, जिसका नाम तनु बताया गया है उसके पैर में भी छर्रे लगे हैं। पूछताछ में कई बातें सामने आई है। प्रेम प्रसंग में गोली लगने की बात भी सामने आई है। हालांकि मामला अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। छानबीन जारी है। युवक के परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।