फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटियों ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि, हर किसी की आंखें हुई नम, देखें तस्वीरें

Mon, 10 Feb 2020 08:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Feb 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Daughters have cremated his father in Saharanpur
बेटियों ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में आवास विकास निवासी सेवानिवृत्त आयकर अधिकारी सुरेंद्र कुमार बहल के निधन पर उनकी तीन बेटियों ने चिता को मुखाग्नि दी। हकीकत नगर स्थित श्मशान स्थल पर बेटियों द्वारा अंतिम संस्कार किए जाने पर लोगों की आंखें नम हो गईं। यहां मौजूद लोगों ने कहा कि इन बेटियों ने समाज को संदेश दिया कि वे भी बेटों से कम नहीं हैं।

Daughters have cremated his father in Saharanpur
रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला

आवास विकास निवासी सेवानिवृत्त आयकर अधिकारी सुरेंद्र कुमार बहल को तीन दिन पहले ब्रेन हेम्रेज हुआ था। रविवार को उनका निधन हो गया था। एसके बहल की तीन बेटियां हैं। इनकी शादी भी हो चुकी है। बेटा नहीं होने के कारण बेटियों ने निर्णय लिया कि वे ही पिता की चिता को मुखाग्नि देंगी। इन बेटियों में पल्लवी, पायल और मानसी हैं। पल्लवी सबसे बड़ी हैं और मानसी सबसे छोटी। मानसी दिव्यांग भी है।

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं तीन अर्थियां तो हर कोई रो पड़ा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई, देखें तस्वीरें

Daughters have cremated his father in Saharanpur
बेटियों ने दी मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला

जिस समय इन बेटियों ने चिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। उनके साथ उनकी मां सुषमा भी और अन्य रिश्तेदार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daughters have cremated his father in Saharanpur
बेटियों ने किया पिता का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

यहां पहुंचे डॉ. पीके शर्मा, गौरव कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि बेटियों ने यह समाज को बेहतर संदेश दिया है कि बेटे ही अंतिम संस्कार नहीं कर सकते हैं, बल्कि बेटियां भी उतना ही अधिकार रखती हैं। यहां पहुंचे लोगों ने बेटियों की हिम्मत बढ़ाते हुए उनके इस कदम की सराहना की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed