फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughters are not safe in Meerut and five major cases

शर्मनाक! 5 ऐसी वारदातें, जिन्हें पढ़ आप क्या किसी का भी खून खौल जाएगा

Sat, 06 Oct 2018 03:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 06 Oct 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
Daughters are not safe in Meerut and five major cases
फाइल फोटो

मेरठ में बेटियां असुरक्षित हैं या कहें कि वहशी इन पर घात लगाए बैठे हैं। इनके कई रूप हैं, जो भेष बदलकर बेटियों को निशाना बना रहे हैं। परतापुर में मवाना की एक युवती का अपहरण कर एक वहशी दरिंदे ने अपने दोस्त के साथ शराब के नशे में पहले दुष्कर्म किया और फिर उसे मार डाला। पल्लवपुरम में एक टेंपो चालक ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किया। लिसाड़ी गेट के रसूलनगर में एक आठ साल की बच्ची के साथ उसी के पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। साफ है कि घर से लेकर आंगन तक और आंगन से लेकर सड़क तक हर उम्र की बेटियां निशाने पर हैं और बड़ा सवाल ये है कि आखिर जाएं तो कहां जाएं?

विज्ञापन


केस- 1
शराब पीकर आरोपियों ने कई घटों तक युवती से दरिंदगी की हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले है। अंदेशा जताया है कि युवती को नशे का इंजेक्शन दिया गया या फिर जबरन कोई नशीला पदार्थ दिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में शाम पांच बजे युवती का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद परिजन शव को मवाना क्षेत्र के अपने गांव में ले गए। जहां पर गमगीन माहौल में परिजनों ने युवती के शव का अंतिम संस्कार कराया। पुलिस ने बताया कि दोपहर को युवती ने फोन पर अपने भाई से बात की थी। युवती घबराई थी और कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर में नशीला पदार्थ होने की संकेत मिले है। पुलिस इसकी गहनता से जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन


आरोपी बोला, हां मैंने की हत्या
एसपी सिटी रणविजय सिंह, एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने इस वारदात का शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। आरोपी लाखन को पत्रकारों के सामने बुलाया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लाखन ने युवती का अपहरण, दोस्त मोनू के साथ गैंगरेप और फिर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी है। प्रेसवार्ता में आरोपी ने अपना जुर्म कबूला। आरोपी ने प्रेसवार्ता में बताया था कि उसने युवती से रेप करने से पूर्व शराब पी थी। युवती के चीखने चिल्लाने का उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। युवती उनकी करतूत परिजनों को बता देगी, इस डर से युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी मेघदूत पुलिया के पास दर्शायी है। एसएसपी अखिलेश कुमार का कहना है कि पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

28 अक्टूबर को फिर देनी थी परीक्षा
परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी दो बार पीसीएस की परीक्षा दे चुकी थी। अब 28 अक्टूबर को परीक्षा देनी थी। जिसकी वह तैयारी कर रही थी। छात्रा के कान में परेशानी थी, इलाज मूलचंद नर्सिंग होम में चल रहा था।   

तीन दिन चक्कर काटता रहा परिवार
पहले पुलिस मामला दर्ज कराने आने वाले को टरकाने का ही काम करती है। बुधवार को युवती का भाई सिविल लाइन पुलिस के पास पहुंचा, अनहोनी की आशंका जतायी और साले पर शक भी जताया। यदि पुलिस उसी समय मामले को गंभीरता से लेती तो बुधवार रात को ही वारदात का खुलासा हो जाता। परिवार का कहना है कि पुलिस ने उनकी एक भी नहीं सुनी। आरोपी ने अगवा करने वाले दिन ही युवती की हत्या कर दी थी। पुलिस गंभीर हो जाती तो युवती का शव उसी दिन मिल जाता। 

शव मिला, हरकत में आई पुलिस
परिवार खुद ही तीन दिन तक लापता बेटी को खोजता रहा। परिजन थाने के चक्कर काटते रहे। पुलिस कहती रही कि युवती खुद ही आ जाएगी। आरोपी लाखन को एक बार बुलाया पर बिना कुछ कहे सुने भेज भी दिया। शव मिलने पर पुलिस हरकत में आई। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस घटना में पांच लोग शामिल थे। लेकिन पुलिस दो लोगों को ही वारदात में शामिल बता रही है।

केस- 2
अपहरण के बाद दुष्कर्म
मोदीपुरम के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के पल्हैड़ा चौक से एक टेंपो चालक ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाना पल्लवपुरम में तहरीर दी। परिजनों ने दुल्हैड़ा चुंगी के पास आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़िता किशोरी गुरुवार शाम सामान लेने के लिए पल्हैड़ा बाजार आई थी। वह टेंपो से घर लौट रही थी। टेंपो चालक ने अकेला पाकर उसे धमकाया और अपहरण कर साथ ले गया। पीड़िता का आरोप है कि रात भर आरोपी ने उसे अपने साथ रखा। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे टोल प्लाजा से आगे एक मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद दुल्हैड़ा गांव के जंगल में छोड़ कर फरार हो गया। 

किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने भाजपाइयों के साथ किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी टेंपो चालक को दुल्हैड़ा चुंगी के पास पकड़ लिया। आरोपी को पीटने के बाद परिजनों ने उसे पल्लवपुरम पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की मां ने आरोपी सलमान पुत्र अजगर निवासी दुल्हैड़ा के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।  

दूसरे समुदाय का है आरोपी
किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी दूसरे समुदाय से है। मामले की जानकारी होने पर आनन-फानन सीओ दौराला पंकज कुमार पल्लवपुरम थाने पहुंचे। स्थानीय भाजपाइयों के विरोध को देखते हुए सीओ ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर बंद कराया। सीओ दौराला पंकज सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। किशोरी को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

केस- 3
बच्ची से छेड़छाड़ कैमरे में हुई कैद

मेरठ में लिसाड़ीगेट के रसूलनगर में पड़ोस में रहने वाले युवक ने आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ की। पीड़ित बच्ची घर पहुंची तो परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी में आरोपी का वीडियो मिला। पुलिस ने आरोपी के भाई और पिता को हिरासत में ले लिया है। रसूलनगर निवासी बच्ची शुक्रवार को घर से दुकान जा रही थी। इस बीच पड़ोसी रियाज ने बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि बच्ची को ठेले में ले गया। सूचना पर लिसाड़ीगेट थाने की फैंटम पहुंची। पड़ोस में घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो आरोपी युवक उसमे कैद था। बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पहले परिजनों ने बताया था कि उनकी बच्ची का पड़ोस के युवक ने अपहरण का प्रयास किया। बाद में बताया कि युवक ने छेड़छाड़ की थी। मामले में पुलिस जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

केस- 4
पब्लिक ने मनचलों को पकड़ा, पुलिस ने थाने से छोड़ा

मेरठ में वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित आरजी कॉलेज के पास छात्रा से छेड़छाड़ करते दो युवक पब्लिक ने पकड़कर धुने और फिर पुलिस को सौंपे लेकिन पुलिस ने दोनों को हवालात में बंद करने करने के बाद छोड़ दिया। हालांकि पीड़ित छात्रा ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित में तहरीर दी थी लेकिन एक युवक सिपाही का बेटा निकला और इसके बाद पुलिस बैकपुट पर आ गई। 

बागपत की एक युवती बीएससी द्वितीय की छात्रा है, जिसका आरोप है कि कई दिनों से 4-5 युवक उसका पीछा करते थे। इसकी जानकारी उसने अपने परिजन और रिश्तेदारों को दी। शुक्रवार को रिश्तेदारों ने उक्त युवकों को पकड़ने के लिए आरजी कॉलेज के पास फिल्डिंग लगाई। सुबह को छात्रा कोचिंग सेंटर जा रही थी। तभी दो युवकों ने छात्रा पर कमेंट किया। विरोध करने पर छात्रा ने दोनों युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। रिश्तेदारों ने लोगों की मदद से दोनों युवकों को पकड़ा और उनकी धुनाई कर दी। जानकारी पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा ने दोनों के खिलाफ नामजद लिखित में तहरीर दी और पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की। जिसमें एक युवक के पिता फायर ब्रिगेड में गाजियाबाद में तैनात हैं। इस जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के प्रति हमदर्दी जतानी शुरू कर दी। शाम को दोनों युवकों को थाने से छोड़ दिया। 

समझौता आने के बाद ही परिजनों को सौंपा
दोनों युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस को सौंपा गया था। तहरीर आ गई थी। शाम को छात्रा के परिजनों ने समझौता लिखकर दे दिया। इसके बाद ही दोनों युवकों को उनको परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया। -अब्दुर रहमान सिद्दीकी, इंस्पेक्टर सिविल लाइन

कौन देगा तहरीर   
अमूमन छेड़छाड़ की घटनाओं में छात्रा आरोपियों के खिलाफ तहरीर नहीं देती। इसकी जानकारी पुलिस को भी बेहतर है। इसलिए पुलिस अधिकारियों के निर्देश है कि छात्रा 1090 या 100 नंबर पर सूचना दे सकती है और नाम पता गोपनीय रखा जाएगा लेकिन कार्रवाई पूरी होगी। पुलिस अपने स्तर से केस दर्ज करेगी। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस तहरीर लेने के बाद भी समझौता कराएगी तो कौन आरोपियों के सामने आएगा?

यूपी में सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी की सीनियर महिला खिलाड़ी के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, लड़कों द्वारा चुभती बात कहने के बाद लड़की ने एक युवक को तमाचा तक जड़ दिया। आरोप है कि उसके बाद लड़कों ने लड़की को घेर लिया। किसी तरह अन्य खिलाड़ियों ने बीचबचाव कराया। मामले में खेल विभाग की लापरवाही भी सामने आई है, जो मामले को दबाकर बैठ गया और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।  

स्टेडियम में सुबह और शाम दो समय सैकड़ों खिलाड़ी प्रेक्टिस करते हैं। सबसे अधिक खिलाड़ी एथलेटिक्स के हैं। स्टेडियम सूत्रों ने बताया कि बुधवार को हॉकी की एक सीनियर महिला खिलाड़ी ट्रैक पर दौड़ लगा रही थी। ट्रैक पर पुरुष खिलाड़ी भी दौड़ रहे थे। आरोप है कि किसी लड़के ने महिला खिलाड़ी पर फबती कस दी। जिससे नाराज महिला खिलाड़ी ने एक युवक को तमाचा जड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने लड़की को घेरते हुए उसके साथ बदसलूकी की। इस दौरान अन्य खिलाड़ी भी मौके पर जमा हो गए। जिन्होंने बामुश्किल बीच बचाव कराते हुए लड़की को छुड़ाया। घटना के बाद पुलिस भी स्टेडियम पहुंची थी, मगर कोई कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ नहीं हो सकी है। दो दिन से मामला चर्चाओं में है। हैरान करने वाली बात ये है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद खेल विभाग चुप्पी साधे हुए है।  

मुझे घटना की जानकारी नहीं: कोच 
एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। लाल ने बताया कि वह दो दिन से मेरठ में रहकर प्रतियोगिता करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें फोन पर भी घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। लौटकर ही घटना के बारे में कुछ बता पाएंगे।  

चौकी इंचार्ज बोले, ऐसे ही गई थी पुलिस  
रेलवे रोड स्थित कैंप चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने स्टेडियम में महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ होने की सूचना से इनकार किया है। उनका कहना है कि वह स्टेडियम के सामने से गुजर रहे थे। स्टेडियम में भीड़ देखकर अंदर चले गए थे, मगर वहां कुछ नहीं था। इसके बाद वह लौट आए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed