फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughter walks on railway track, mother risks her life to save her

Meerut News: अन्य केंद्र.... टहलते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंची बेटी, मां ने जान पर खेलकर बचाया

Sun, 26 Oct 2025 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Daughter walks on railway track, mother risks her life to save her
दौराला - ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुई महिला ज्योति। स्रोत : पुलिस
मां-बेटी घायल, बाजार में सामान खरीदते समय बेटी चली गई थी ट्रैक पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। दिल्ली हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर दौराला में रविवार देर शाम देदवा गांव निवासी पांच वर्षीय नियति टहलते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। ट्रेन आते देख मां ज्योति बेटी को बचाने के लिए ट्रैक पर दौड़ पड़ी। जान की परवाह किए बगैर ज्योति ने मौत को पछाड़कर बेटी को बचा लिया। हालांकि, ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल हो गई और बेटी को भी चोट आई। दोनों को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया गया है।
गांव देदवा निवासी नितिन की पत्नी ज्योति रविवार को दौराला चिकित्सक के पास दवाई लेने आई थी। इस दौरान वह बाजार से कुछ सामान खरीदने लगी। सामान खरीदने के दौरान नियति मां से हाथ छुड़ाकर दुकान से बाहर आ गई और टहलते हुए ट्रैक पर पहुंच गई। इस दौरान ट्रैक पर मेरठ से सहारनपुर जा रही 64557 डीएम पैसेंजर ट्रेन पहुंच गई। बच्ची को ट्रैक पर देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ज्योति भी दुकान से बाहर आ गई और बेटी को ट्रैक पर देख चिल्लाते हुए दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

महिला ने बेटी के पास ट्रेन पहुंचने से पहले ही उसे ट्रैक से बाहर फेंक दिया। लोको पायलट ने भी ट्रेन रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, परंतु फिर भी महिला ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गई और बच्ची को फेंके जाने के कारण उसे भी चोटें आई। मौके पर पहुंचे कालूराम, सत्यम, सर्वेश, शिवम ने घायल बच्ची और उसकी मां को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर जानकारी ली। सीएचसी पहुंचे परिजनों ने घायलों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि महिला ने दौराला दवाई लेने आने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

दौराला - ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुई महिला ज्योति। स्रोत : पुलिस

दौराला - ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुई महिला ज्योति। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed