फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughter is not safe in Uttar Pradesh, and tampered with girl in Muzaffarnagar

यूपी में सुरक्षित नहीं बेटियां, दरिंदों ने घर में घुसकर की छेड़छाड़, मुंह पर तेजाब डालने की कोशिश

Thu, 13 Sep 2018 02:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 13 Sep 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Daughter is not safe in Uttar Pradesh, and tampered with girl in Muzaffarnagar
युवती से छेड़छाड़

सरकार भले ही लाख दावे कर रही हो लेकिन, प्रदेश में बेटियां कितनी सुरक्षित है। इस बात का अंदाजा आप इसी खबर से लगा सकते हैं। यहां दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर डाली। विरोध करने पर दरिंदों ने उसके साथ मारपीट करते हुए मुंह पर तेजाब डालने की कोशिश की। जानिए पूरा अपडेट:-

विज्ञापन

यह घटना यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की है। खतौली क्षेत्र की एक युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। शोर मचाने पर पहुंचे परिजन व लोगों को देख आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या कर लेने की चेतावनी दी है। 

खतौली क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बुधवार को पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के चलते दुकान पर नौकरी करती है। आरोप है कि  काम पर आने-जाने के दौरान मोहल्ले के ही दो युवक रोजाना उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर आरोपी धक्कामुक्की करते हुए उसे तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे आरोपी उसके घर में घुस गए और छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। युवती की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने जब उसे बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने अपने हाथ में ली हुई बोतल से युवती पर तेजाब डालने की कोशिश की, जिसे बमुश्किल आरोपियों की पहुंच से दूर कर उसकी जान बचाई गई। मारपीट में युवती घायल भी हो गई, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। 

पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिस पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या कर लेने की चेतावनी दी है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed