{"_id":"6825071ded9e14f601008bbf","slug":"data-will-be-available-after-a-week-then-the-speed-of-registration-will-increase-meerut-news-c-72-1-mrt1063-133484-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद मिलेगा डाटा, फिर बढ़ेगी पंजीकरण की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह बाद मिलेगा डाटा, फिर बढ़ेगी पंजीकरण की रफ्तार
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि की ओर से सत्र 2025-26 के लिए स्नातक में पंजीकरण के लिए 13 मई को पोर्टल खोल दिया गया था। यूपी बोर्ड और सीबीएसई बारहवीं का विवि को डाटा नहीं मिलने के कारण अभी छात्र-छात्राएं पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं। सीसीएसयू की माने तो उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का डाटा मिलने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। उसके बाद भी पंजीकरण में रफ्तार बढ़ेगी।
विवि के एडेड कॉलेजों में दस हजार से अधिक सीटें हैं। 50 प्रतिशत सीटें यूपी बोर्ड और 50 प्रतिशत सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के छात्रों के लिए निर्धारित है। सीसीएसयू के एडेड कॉलेजों में प्रवेश के लिए मारामारी रहेगी। सीसीएसयू भी अब डीयू जैसे कोर्स संचालित कर रहा है। सीसीएसयू में बीए, बीएससी और बीकॉम के अलावा 30 से अधिक यूजी कोर्स में एक लाख 40 हजार से अधिक सीटें हैं, इनको विवि की ओर बढ़ाया भी जा सकता है। विवि इस वर्ष से जो नए कोर्स शुरू करने जा रहा हैं, उसमें ज्वेलरी डिजाइनिंग के साथ कला संकाय में भी नए कोर्स शुरू हो रहे हैं।
प्रवेश पंजीकरण के लिए छात्रों द्वारा 115 रुपये का पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा। छात्र एक ही पंजीकरण शुल्क से अधिकतम तीन पाठ्यक्रम कॉलेज व विश्वविद्यालय परिसर विभाग का चयन कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर एवं संबंधित महाविद्यालय के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं। इस बार ऑनलाइन पंजीकरण समर्थ पोर्टल पर किए जाएंगे।
विज्ञापन
कॉलेज मेरिट बनाएंगे, लॉगइन में मिलेगा डाटा
विवि के अनुसार छात्र जिन कॉलेजों को चयन करेंगे, उनका डाटा संबंधित सभी चयनित कॉलेज में पहुंचेगा। कॉलेज इसी डाटा से कटऑफ तैयार करते हुए पोर्टल पर अपलोड करेंगे। छात्रों के मेरिट में चयनित होने पर उनकी ईमेल एवं मोबाइल पर मेसेज पहुंच जाएगा।