फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dastak campaign from today... beware of dengue attack

Meerut News: आज से दस्तक अभियान... डेंगू के हमले से रहें सावधान

Mon, 17 Jul 2023 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 17 Jul 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Dastak campaign from today... beware of dengue attack
मेरठ। जिले में 17 (सोमवार) से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस बार दस्तक अभियान के तहत चिह्नित संभावित मरीजों की सूची सीधे ई-कवच पर अपलोड की जाएगी। यह काम अभियान में जुटीं आशा कार्यकर्ता करेंगी।
विज्ञापन

जुलाई में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति सचेत करेंगी और साफ-सफाई के प्रति जागरूक करेंगी। वह बताएंगी कि घर और घर के आसपास मच्छरों को पनपने से कैसे रोका जा सकता है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी के संभावित रोगियों की पहचान करेंगी। लंबे समय से बुखार, खांसी जैसे लक्षणों वाले मरीजों के बारे में भी जानकारी लेंगी। उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इस डिजिटल प्लेटफार्म पर ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आवश्यक जांच पोर्टल पर रेफर करेंगे। जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन रहेगी ताकि संबंधित व्यक्ति उसे खुद देख सके। इसके साथ ही दस्तक अभियान के तहत क्षय रोगियों को भी खोजा जाएगा।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि जुलाई में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मच्छर जनित रोग भी बढ़ते हैं, इसलिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान काफी महत्वपूर्ण है। घर व आसपास साफ सफाई रखें। अनावश्यक रूप से पानी न भरने दें। आमतौर पर बरसात में घर की छतों पर रखे गैर उपयोगी पात्रों में पानी भर जाता है, जिसमें मच्छर पनपने लगते हैं, कोशिश करें कहीं भी पानी न भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है डेंगू
डेंगू संक्रमित मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर दिन में ही सक्रिय रहता है और ज्यादा ऊंचाई तक उड़ने में असमर्थ होने के कारण घुटने से नीचे ही काटता है।


बरतें सावधानी
यह मच्छर रुके हुए साफ पानी में पनपता है। डेंगू का लार्वा घर के अंदर फ्रिज या एसी की ट्रे, कूलर में पनपता है। कूलर का पानी नियमित रूप से बदलते रहें और एक सप्ताह में कूलर को अच्छी तरह से साफ करने के बाद प्रयोग करें। इस मौसम में पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। वहीं ई कवच एक एप है, जिसे आशा कार्यकर्ता अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर पेपरलेस काम करती हैं। इसी एप के माध्यम से सर्वे और जरूरी काम किए जाते हैं। डाटा फीड किया जाता है।

डेंगू : साल दर साल
साल मरीज
2016 183
2017 660
2018 153
2019 199
2020 35
2021 1668
2022 348
2023 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed