फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dashara mela cametee ka board ukhadne par hangama

दशहरा मेला कमेटी का बोर्ड उखाड़ने पर हंगामा

Thu, 11 Oct 2018 02:44 AM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 11 Oct 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
dashara mela cametee ka board ukhadne par hangama
meerut - फोटो : meerut

विज्ञापन
गंगानगर। मवाना रोड भगत लाइन के सामने मैदान में दशहरा मेला कमेटी द्वारा सड़क किनारे लगाया बोर्ड सैनिकों ने उखाड़ दिया। जिसको लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर सैन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि रक्षा संपदा अधिकारी की अनुमति के बिना यहां आयोजन नहीं हो सकता है। वहीं, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष का कहना है कि वो बाद में अनुमति ले आए लेकिन इसके बाद दोबारा से बोर्ड उखाड़ दिया गया।

भगत लाइन के सामने प्रति वर्ष दशहरा का मेला लगता है। 19 अक्तूबर को दशहरा होने के चलते कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर व अन्य पदाधिकारियों ने मेले का बड़ा होर्डिंग मैदान पर सड़क किनारे लगवा दिया, लेकिन सैन्य अधिकारियों ने बोर्ड उखड़वा दिया। इस मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। जानकारी पर सैन्य अफसर मौके पर पहुंचे। अध्यक्ष विनोद सोनकर के मुताबिक उन्होंने बाद में रक्षा संपदा अधिकारी से अनुमति ले ली थी और इसके बाद दोबारा वहां बोर्ड लगाया था, लेकिन अफसरों ने दोबारा बोर्ड उखाड़ दिया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि वह इस बाबत कमिश्नर व डीएम से भी मुलाकात करेंगे। वहीं, पूरे मामले में सैन्य अफसरों का कहना है कि कमेटी के पास रक्षा संपदा अधिकारी की परमिशन नहीं थी। ऐसे में उन्हें रोका गया। अगर वे परमिशन लेकर बोर्ड लगाएंगे तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। इस दौरान महामंत्री हरीश बनौदा, पुष्पेंद्र, जियालाल, पप्पू यादव, योगी जाटव, अरुण व सुरेंद्र फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed