फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   daroga ki singam beti ne badmaash pakde

दरोगा की सिंघम बेटी ने बदमाश पकड़ा, पीटा, पुलिस को सौंपा

Thu, 28 Dec 2017 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 28 Dec 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
daroga ki singam beti ne badmaash pakde
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की बेटी से तुलसी कॉलोनी के सामने स्कूटी सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर उसे धक्का देकर भाग निकले। लेकिन यह साहसी छात्रा शांत नहीं बैठी और मोबाइल फोन में लगे ट्रैकर के सहारे पुलिस लेकर बदमाशों के ठिकाने तक पहुंच गई। वहां मिले बदमाश को पहचानते ही हॉकी से धुन दिया। पुलिस ने बदमाश गिरफ्तार कर मोबाइल फोन, चोरी की स्कूटी और एक तमंचा बरामद कर लिया।

विज्ञापन


ये था मामला
मूल रुप से नोएडा निवासी कर्मवीर सिंह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। वर्तमान में कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी फेस-2 में परिवार के साथ रह रहे हैं। उनकी बेटी आयुषी नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से बीबीए कर रही है। मंगलवार शाम वह स्कूटी से सहेली शिवानी के घर जा रही थी। जब तुलसी कॉलोनी के सामने पहुंचीं तो पीछे से आए स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल फोन लूट लिया था। विरोध करने पर मारपीट की और आयुषी को धक्का देकर फरार हो गए थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। आयुषी थाने पर तहरीर देकर घर चली गई थी।
विज्ञापन


अपमान का बदला लूंगी
घर पर माता-पिता ने आयुषी को समझाया कि कोई बात नहीं, दूसरा मोबाइल दिला देंगे। लेकिन आयुषी का कहना था कि बदमाशों ने उसका जो अपमान किया, उसका बदला लेकर रहूंगी। बकौल आयुषी उसने मोबाइल फोन में ट्रैकर लगाया हुआ था, जिसे अपनी ई-मेल आईडी से कनेक्ट किया था। छात्रा ने सहेली की मदद से  मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो मोबाइल फोन ऑन मिला और उसकी रनिंग लोकेशन सरधना रोड स्थित ड्रीम सिटी की आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद बुलाई पुलिस
छात्रा अपने पिता और कंकरखेड़ा पुलिस को साथ लेकर ड्रीम सिटी पहुंची। लेकिन वहां आसपास कोई बिल्डिंग या मकान नजर नहीं आया। सिर्फ एक ढाबा था। जबकि लोकेशन बार-बार वहीं की आ रही थी। छात्रा पुलिस को लेकर ढाबे में घुस गई तो वहां पर सफेद रंग की स्कूटी खड़ी थी। अंदर देखा तो लूट करने वाला बदमाश ढाबे पर खाना खा रहा था। 

हॉकी से की धुनाई
छात्रा अपने साथ हॉकी भी लेकर गई थी। बदमाश को पहचानते ही उसे हॉकी से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बीचबचाव कराते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में छात्रा का मोबाइल फोन स्कूटी की डिग्गी से बरामद हो गया।

बंद नहीं हो रहा था मोबाइल
बदमाश ने बताया कि उसने मोबाइल फोन स्विच ऑफ करने का काफी प्रयास किया था। लेकिन बंद न होने पर डिग्गी में डाल दिया था। उसे नहीं पता था कि इतनी जल्दी एक्शन हो जाएगा।

पुराना लुटेरा निकला बदमाश
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा और दरोगा देवेंद्र शर्मा के अनुसार छात्रा ने जो बहादुरी दिखाई है, वह काबिल-ए-तारीफ है। पकड़ा गया बदमाश शेखर पुत्र मांगेराम निवासी न्यू गोविंदपुरी कंकरखेड़ा है। जिस पर कंकरखेड़ा थाने में लूट के आधा दर्जन और लालकुर्ती थाने में दो मामले दर्ज हैं। दोनों बदमाश काफी समय से क्षेत्र में मोबाइल फोन और पर्स स्नैचिंग करते आ रहे थे। बरामद स्कूटी भी चोरी की है। बदमाश के साथी की तलाश की जा रही है। 


सबक लें बाकी लड़कियां
साहसी छात्रा आयुषी सिंह का कहना है कि बात मोबाइल फोन की नहीं थी। बदमाशों ने उसके साथ अभद्रता की थी। वह अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ। समाज की सभी लड़कियों को बदमाशों को ऐसे ही सबक सिखाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed