फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Danny of Meerut won the gold medal in state level boxing

राज्यस्तरीय बॉक्सिंग में मेरठ के डैनी ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 15 Apr 2025 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Danny of Meerut won the gold medal in state level boxing
मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ कराते बागपत सांसद राज
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय अंडर 19 यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इसमें मेरठ के बॉक्सरों ने चार पदक जीते। मेरठ के डैनी ने 60-65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक व दीपांशु, दीपक और कार्तिक ने अपने अपने वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहला फाइनल मैच 47-50 किलोग्राम वर्ग में खेला गया, जिसमें आगरा के लक्ष्य ने झांसी के अनस को हराकर स्वर्ण पदक जीता। अनस को रजत पदक प्राप्त हुआ। वहीं वाराणसी के राज ने कांस्य पदक जीता। दूसरा मुकाबला 50-55 किलोग्राम वर्ग में हुआ, जिसमें प्रयागराज के बुद्धराज ने कानपुर के रवि को हराकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 5-0 से जीत प्राप्त की। रवि ने रजत व मेरठ के दीपांशु ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 55-60 किलोग्राम वर्ग में शाहजहांपुर के आर्यन ने स्वर्ण, बरेली के संदेश ने रजत और मेरठ के दीपक ने कांस्य पदक जीता। 60-65 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के डैनी ने वाराणसी के शौर्य को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। शौर्य ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के उज्जवल और कानपुर के सुमित ने कांस्य पदक जीता। 65-70 किलोग्राम वर्ग में प्रवीण ने स्वर्ण पदक जीता। 70-75 किलोग्राम वर्ग में आगरा के सूर्यांश ने स्वर्ण पदक जीता। 75-80 किलोग्राम वर्ग में अभिनव शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। 80-85 किलोग्राम वर्ग में बुलंदशहर के कार्तिक ने इटावा के वेदांत को 5-0 से हराकर स्वर्ण जीता। वेदांत को रजत पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

85-90 किलोग्राम वर्ग में हर्ष सिंह ने स्वर्ण पदक, विवेक ने रजत और मुजफ्फरनगर के जयंत ने कांस्य पदक जीता। 90 प्लस में गोरखपुर के ऋषि ने स्वर्ण, गौतमबुद्धनगर के प्रिंस ने रजत और वाराणसी के अर्पित व मेरठ के कार्तिक ने कांस्य पदक जीता। इस मौके पर उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार, रोहित पांडे, सचिव विशेष तोमर, नमन आदि मौजूद रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने सभी का आभार व्यवक्त किया। निर्णायकों की टीम में रोबिन सिंह और उनकी तकनीकी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed