फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Danger to the youth running through the bushes standing in the field

मैदान में खड़ी झाड़ियों से दौड़ लगाने वाले युवाओं को खतरा

Sat, 05 Jul 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Danger to the youth running through the bushes standing in the field
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां खड़ी होने से यहां पर दौड़ और व्यायाम करने वाले युवाओं को खतरा है। शुक्रवार को मैदान में एक जहरीला सांप दिखाई देने से यहां मौजूद युवक भयभीत हो गए।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में प्रतिदिन नगर और आसपास के सैकड़ों युवा पुलिस और सेना की भर्ती के लिए तैयारी करते हैं। साथ ही दौड़ लगाने से लेकर क्रिकेट तक खेलते हैं। मैदान में झाड़ियां व ऊंची घास उगी हुई है। इसमें बरसात का मौसम शुरू होते ही जहरीले सांपों का दिखाई देना शुरू हो गया है। शुक्रवार को मैदान में खेल रहे युवकों को एक जहरीला सांप दिखाई दिया, जिससे वह भयभीत हो गए। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कुछ दिन पूर्व स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के मैदान की सफाई करने की मांग की थी। खिलाड़ी दीपक कपूर, आशीष बत्रा, बादल, पंकज, शनि, शिवम आदि ने मैदान की सफाई की मांग की है। वहीं, प्रधानाचार्य अमित कुमार का कहना है कि सफाई के लिए नगर पंचायत काे पत्र लिखा जाएगा। ईओ राजीव कुमार का कहना है कि मैदान की जल्द ही सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed