फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Danger from dried-up trees in Sardhana; residents demand action

Meerut News: सरधना में सूखे पेड़ों से खतरा, लोगों ने मांगी कार्रवाई

Wed, 28 Oct 2026 07:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Danger from dried-up trees in Sardhana; residents demand action
सरधना। मंडी समिति कॉलोनी में स्कूल और आबादी के पास खड़े सूखे व झुके पेड़, हादसे की आशंका को लेक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर और उससे सटी कॉलोनी के मार्ग पर सूखे और झुके पेड़ों से हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तेज हवा चलने पर पेड़ों की सूखी टहनियां टूटकर गिरती हैं। इससे राहगीरों और कॉलोनी में रहने वाले लोगों को खतरा है।
पेड़ों के पास प्राइमरी स्कूल और घनी आबादी है, जिससे बड़े हादसे की आशंका है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, मंडी समिति कॉलोनी के मार्ग पर कई विशालकाय पेड़ सूख चुके हैं। कुछ पेड़ों का झुकाव कॉलोनी और बाउंड्रीवॉल की ओर है। आंधी और बारिश के दौरान पेड़ों की भारी टहनियां टूटकर गिरने का खतरा रहता है। आसपास स्कूल होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। इस मार्ग से दिनभर राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों और कॉलोनी के निवासियों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मंडी समिति के अधिकारियों को सूखे पेड़ों की समस्या से कई बार अवगत कराया है। हालांकि, समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि जनहानि या संपत्ति के नुकसान से बचने के लिए पेड़ों को हटाया या छांटा जाए। कॉलोनीवासियों ने अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार पेड़ों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आबिद मलिक, रेहान मलिक, सौरभ ठाकुर, नितिन, गौरव गुर्जर, अंकित, अंकुर, प्रशांत, नकुल, रहजान और इरशाद सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed