{"_id":"58262a6a4f1c1b342fb3ae13","slug":"dange-ki-afva","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक की मारामारी के बीच फैली दंगे की अफवाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक की मारामारी के बीच फैली दंगे की अफवाह
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sat, 12 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर बैंकों में नोटों को लेकर तो शाम ढलते ही दुकानों पर नमक के लिए मारामारी मच गई। इस बीच, शहर में दंगे की अफवाह फैल गई। चौतरफा से पुलिस कंट्रोल रूम और अखबारों के दफ्तरों में फोन घनघनाने लगे। लोग एक-दूसरे फोन कर स्थिति जाने लगे। इसके बाद पुलिस को सड़कों पर उतरना पड़ा। एसएसपी और एसपी सिटी ने खुद माइक से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
अचानक नमक की कमी और फिर दाम बढ़ने की अफवाह शहर में आग की तरह फैली। दुकानों पर लोगों की भीड़ भी लगने लगी। चौतरफा मचे हल्ले के बीच कानून-व्यवस्था चौपट होती नजर आने लगी। इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। डीजीपी जावीद अहमद ने तत्काल आईजी, डीआईजी और कप्तानों को निर्देश दिया कि सड़कों पर उतरें और स्थिति कंट्रोल करें। अफवाह फैलाने वालों को ट्रैस करने के लिए साइबर सेल एक्टिव करने के निर्देश दिए। एसएसपी और एसपी सिटी पुलिस फोर्स को लेकर सड़कों पर उतरे। दोनों अधिकारियों ने हापुड़ अड्डा चौराहा, भूमिया पुल समेत शहर के अन्य अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने माइक लेकर लोगों से अपील की कि अफवाह पर ध्यान न दें। शहर की स्थिति ठीक है और कहीं कोई बात नहीं है।
दुकान पर भीड़ न लगने दें
एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने शहर और देहात में सीओ, थानेदारों को निर्देश दिए कि किसी भी दुकान पर लोगों की भीड़ न लगने दें। नमक के रेट बढ़ने की अफवाह फैल रही है। इस मामले को तूल देने की कोशिश की जा रही है। देहात में साढ़े नौ बजे और शहर में 11 बजे तक दुकानों से भीड़ हटा दी गई। लोगों अपने अपने घर चले गए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पैनी नजर
डीजीपी ने सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने के हिदायत दी है। फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिये अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए साइबर सेल को लगाया गया है। एसएसपी ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।