फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dance-drama performance in devotion to Lord Parshvanath; Chariot procession today.

Meerut News: भगवान पार्श्वनाथ की भक्ति में नृत्य नाटिका का मंचन, रथयात्रा आज

Tue, 18 Aug 2026 09:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Dance-drama performance in devotion to Lord Parshvanath; Chariot procession today.
-रथ यात्रा की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झलकी भक्ति के साथ संस्कृति
विज्ञापन

- भक्ति नृत्य, नाटिका और सामूहिक नृत्य ने बांधा समांदिगंबर जैन पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर सेक्टर दो शास्त्रीनगर मेंदिगंबर जैन पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर सेक्टर दो शास्त्रीनगर में
दिगंबर जैन पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर सेक्टर दो शास्त्रीनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिगंबर जैन पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर सेक्टर दो शास्त्रीनगर में भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को निकलने वाली भव्य रथ यात्रा की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद नित्या जैन ने भक्ति नृत्य और मेधावी जैन ने भजन नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। सत्य घोष नाटिका भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। नाटिका में नीरज रानी जैन, मोनिका जैन, अनीता जैन, पूजा जैन, इंदू जैन, उत्कर्ष जैन, नित्या एवं अर्हम जैन ने भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर समिति की ओर से रथ यात्रा कूपन ड्रॉ भी कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित सामूहिक भक्ति नृत्य में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
राहुल जैन ने बताया कि अनुष्ठान का उद्देश्य भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति की भावना को जागृत करने के साथ समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार जैन, मंत्री राकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष असीम जैन एवं रथ यात्रा के मुख्य संचालक राहुल जैन ने आज 19 अगस्त की यात्रा के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed