{"_id":"694e79b575a4b6af2d0478ef","slug":"dalit-vikas-sansthan-paid-homage-to-martyr-udham-singh-meerut-news-c-72-1-mct1009-146268-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दलित विकास संस्थान ने शहीद उधम सिंह को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दलित विकास संस्थान ने शहीद उधम सिंह को किया नमन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय दलित विकास संस्थान की ओर से चौधरी चरण सिंह विवि परिसर स्थित काशीराम शोधपीठ में बृहस्पतिवार को क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहीद उधम सिंह को नमन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीराम शोधपीठ के निदेशक प्रो. दिनेश कुमार ने की। शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने शहीद उधम सिंह के विषय में विस्तार से बताया। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने उनके द्वारा किए गए साहसी कार्यों की जानकारी दी। एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र भारद्वाज, व्यापारी नेता दलजीत सिंह, शोबन सिंह, प्रो. सुधीर चौधरी सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि शहीद उधम सिंह पर शोध करने की आवश्यकता है। इस मौके पर भारतीय दलित विकास संस्थान के अध्यक्ष डॉ. चरण सिंह लिसाडी, डॉ. महिपाल, भूपेंद्र प्रताप, सत्यपाल सिंह समेत आदि मौजूद रहे।