फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dalit families put up posters of houses for sale

दलित परिवारों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए

Fri, 02 Apr 2021 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Dalit families put up posters of houses for sale
दलित परिवारों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए
विज्ञापन

फलावदा। होली के दिन दो पक्षों में हुई मारपीट, लूट एवं फायरिंग की घटना में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद आरोपी पक्ष के कई दलित परिवारों ने अपने मकानों पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर दिए। दलित परिवारों ने भाजपा विधायक दिनेश खटीक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दलितों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मकान बेचकर पलायन करने की चेतावनी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकानों से पोस्टर हटवाए।
बृहस्पतिवार को कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर चौक के समीप दलितों ने दर्जनभर मकानों पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर दिए। महिला मुकेश, रामरती, शीला, ममता आदि का कहना था कि होली के दिन सड़क पर विधायक दिनेश खटीक के संबंधियों से मारपीट हो गई थी। सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए उन पर फायरिंग व लूट की धाराएं लगा दी। नामजद लोगों में कई ऐसे हैं जो घटना के दिन मौके पर ही नहीं थे। जबकि एक पक्ष की रिपोर्ट तक नहीं लिखी तथा बिना जांच किए चार दलितों को जेल भेज दिया, जिनमें नगर पंचायत का एक सफाई कर्मी राहुल भी शामिल है। नारेबाजी कर रही महिलाओं ने बताया कि उनके पक्ष के कई लोग घायल हुए थे। बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। दलितों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उत्पीड़न के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शिव वीर सिंह भदौरिया का कहना है कि घटना में एक ही पक्ष के कई लोग घायल हुए थे। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच चल रही है निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्पक्ष जांच की जाएगी
मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। किसी का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। - केशव कुमार, एसपी देहात
बसपा के लोग कर रहे राजनीति
पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। बसपा के लोग इस प्रकरण में राजनीति कर रहे हैं। सभी आरोप निराधार व बेबुनियाद हैं। इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं हैं। -दिनेश खटीक, विधायक, हस्तिनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed