Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daily-wage workers call off protest following CVO's assurance

Meerut News: सीवीओ के आश्वासन पर दैनिक श्रमिकों का धरना समाप्त

Sat, 28 Nov 2026 08:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Daily-wage workers call off protest following CVO's assurance
सीवीओ को ज्ञापन देते यूनियन अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र के दैनिक श्रमिकों का धरना चौथे दिन समाप्त हो गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवित्रजीत सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर श्रमिकों से वार्ता की। उन्होंने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद श्रमिकों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन

दैनिक श्रमिक संघ के अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव के नेतृत्व में कर्मचारी चार दिन से धरने पर थे। सपा नेता किशोर वाल्मीकि और रुद्र प्रताप सिंह ने भी धरने का समर्थन किया। हस्तिनापुर डेयरी फार्म में करीब 90 कर्मचारी बीस वर्षों से काम कर रहे हैं। उन्हें मात्र 252 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिल रही है। नेताओं ने कर्मचारियों को स्थायी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने भी विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा। सनी चौधरी, राहुल भाटी और नवनीत ठाकुर ने निदेशक को पत्र लिखा। कई श्रमिक 20-25 वर्षों से लगातार सेवाएं दे रहे हैं। संगठन ने दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 600 रुपये करने की मांग की। 15 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत श्रमिकों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू हो। राहुल भाटी ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि 15 दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो फिर धरना होगा। धरना समाप्त होने के बाद सभी बाधित सेवाएं बहाल कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान योगेंद्र भड़ना, प्रवीण प्रधान, ऋतिक चौधरी, विनय प्रधान, प्रशांत जाटव, बोधि गुर्जर, संदीप चौधरी, नरेंद्र जाटव, शिवा जाटव, ब्रजमोहन, बाबू यादव और शुभम वाल्मीकि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सीवीओ को ज्ञापन देते यूनियन अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव स्रोत संवाद

सीवीओ को ज्ञापन देते यूनियन अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed