{"_id":"64176eeb0638a657c50863a7","slug":"dabish-in-search-of-three-accused-in-the-murder-of-a-monk-na-news-c-14-1-161180-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: साधु की हत्या में तीन आरोपियों की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: साधु की हत्या में तीन आरोपियों की तलाश में दबिश
विज्ञापन
गंगानगर। गांव पबला गांव में साधु की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य नाबालिग आरोपी को जुवैनाइल कोर्ट में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह में भेज दिया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। पबला गांव में साधु सुनीत की शुक्रवार रात गांव के निवासी नाबालिग ने बलकटी से काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में साधु के पुत्र अजय ने चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अभी दिल्ली और हरियाणा की ओर आरोपियों की लोकेशन मिल रही है।
पुलिस के मुताबिक साधु के लड़के अरुण ने गांव निवासी हत्यारोपी नाबालिग की बहन से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके चलते ही यह हत्या की गई। इंचौली इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि तीन आरोपी श्यामवीर, गौरव और जोनी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।