फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dabhish at the Meat Plant in search of the former ministers son, feroz did not come

पूर्व मंत्री के बेटे की तलाश में मीट प्लांट पर दबिश, हत्थे नहीं चढ़ा फिरोज

Mon, 07 Aug 2017 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 07 Aug 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
Dabhish at the Meat Plant in search of the former ministers son, feroz did not come
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री पर दबिश

खरखौदा/मेरठ। बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की तलाश में रविवार शाम जिले की भारी पुलिस फोर्स ने हापुड़ रोड स्थित मीट प्लांट पर दबिश दी। करीब 50 मिनट तक चले तलाशी अभियान के बाद भी फिरोज हाथ नहीं आया। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके के व्यापारी विजय रस्तौगी पुत्र किशन चंद रस्तौगी ने शनिवार रात कोतवाली थाने में फिरोज उर्फ भूरा पुत्र हाजी याकूब कुरैशी व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि दुकान में घुसकर मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। रविवार को दोनों पक्षों ने समझौता करने की बात कही गई। लेकिन पुलिस ने समझौता मानने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, सीओ सदर देहात रामअर्ज, सीओ सरधना भीम कुमार, सीओ मवाना यूएन मिश्र और जिले के 27 थानेदारों ने शाम करीब 4:30 बजे हापुड़ रोड स्थित अल्लीपुर मोड़ पर हाजी याकूब की फैक्ट्री अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड पर दबिश दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों को गेट पर रोका, एसपी सिटी भड़के

Dabhish at the Meat Plant in search of the former ministers son, feroz did not come
मीट फैक्ट्री का गेट खुलवाने का प्रयास करती पुलिस

पुलिस फोर्स फैक्ट्री के गेट पर पहुंची तो गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने पहले तो फोर्स को अंदर ही नहीं जाने दिया। दस मिनट तक अफसर बाहर ही रहे तो सिपाहियों ने फैक्ट्री के चारों तरफ जाल बिछा दिया। एसपी सिटी भड़क गए और गार्ड को जीप में डालने के लिए कहा। एसपी सिटी ने जैसे ही डंडा उठाया तो गार्डों ने गेट खोल दिया। भारी फोर्स को देखकर फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। पुलिस ने कोना-कोना छान मारा, लेकिन याकूब का बेटा फिरोज उर्फ भूरा हत्थे नहीं चढ़ा। उसके बाद पूरी फोर्स लौट आयी।

फैक्ट्री के आसपास थी लोकेशन
एसपी सिटी ने बताया कि फिरोज की लोकेशन फैक्ट्री या उसके आसपास ही थी। हो सकता है कि वह पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकला हो। लेकिन पुलिस दबाव में नहीं आने वाली है। 

कानून सभी के लिए बराबर
एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। समझौता करना है तो कोर्ट में करें। याकूब कुरैशी के बेटे के खिलाफ कोतवाली थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गुंडागर्दी किसी की भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गुंडागर्दी पर शासन सख्त, पुलिस से कहा कार्रवाई करो

Dabhish at the Meat Plant in search of the former ministers son, feroz did not come
एसएसपी मंजिल सैनी

मेरठ। 25 दिनों के भीतर शहर में दो बखेड़े करने पर याकू ब कुरैशी का परिवार चर्चाओं में है। अब मामला फिर से लखनऊ तक पहुंच गया है। 10 जुलाई को एमपीजीएस कैंट में याकूब की बेटी आसमां ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को हंटर से पीटा था। सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई। सदर पुलिस ने केस दर्ज कर पांच आरोपियों को जेल भेजा था। हालांकि आसमां हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले आयी थी।

शनिवार को आसमां के भाई फिरोज उर्फ भूरा ने भरे बाजार सरेआम व्यापारी के साथ मारपीट की और गनर के साथ मिलकर धमकी दी। याकूब कुरैशी ने भी बसपा सरकार के दौरान सिपाही चहन सिंह बालियान को रविदास जयंती पर चांटा मार दिया था। जिसके बाद मामला खूब गूंजा था। 

एसएसपी के अनुसार फिरोज का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। इन दोनों घटनाओं को लेकर शासन सख्त हो गया है। शासन ने एडीजी को निर्देश दिये है कि गुंडागर्दी करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा न जाये। पुलिस किसी भी मसले को हल्के में नहीं लेना चाहती।

हर सूरत में होगी गिरफ्तारी

Dabhish at the Meat Plant in search of the former ministers son, feroz did not come
एडीजी आनंद कुमार

एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि फिरोज की गिरफ्तारी हर सूरत में की जाएगी। गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस मामले की मानिटरिंग मैं खुद कर रहा हूं। इसमें कोई समझौता नहीं माना जाएगा। पुलिस इतनी कमजोर नहीं है कि कोई भी गुंडई करके निकल जाये। काई भी जुर्म करेगा तो सजा जरूर मिलेगी।

इमरान को पकड़ा, गाड़ी में बैठाया
मेरठ। मीट प्लांट में दबिश के दौरान याकूब का दूसरा बेटा इमरान फैक्ट्री में ही मिल गया। जिसके बाद एसपी सिटी ने इमरान को ही पकड़ लिया और गाड़ी में बैठने के लिए कहा। इस दौरान अंदर मौजूद लोगों ने विरोध कर दिया। इमरान ने कहा कि मेरा मुकदमें से कोई लेना देना नहीं है। एसपी सिटी ने कहा कि तो फिर भूरा की लोकेशन बताओ। एसपी सिटी ने कहा कि एसएसपी के पास चलो, वहीं बात होगी। फोर्स को देखकर इमरान ने कहा कि मैं खुद अपनी गाड़ी से चल रहा हूं। 

तीन दरोगाओं को इमरान की गाड़ी मे बैठाया गया। गाड़ी मेन गेट के बाहर भी नहीं निकल पायी थी कि गाड़ी के आगे लेबर और इमरान के सुरक्षा कर्मी आ गये। पुलिसकर्मी उनको हटाते इससे पहले ही इमरान वहां से निगल गया। एसपी सिटी एमएस चौहान का कहना है कि इमरान की तलाश में नहीं आये थे। फिरोज की लोकेशन पता करने के लिए इमरान को पकड़ा था। 

एसपी सिटी का कहना है कि रात में भी आरोपी फिरोज उर्फ भूरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। इसके लिए इंस्पेक्टर कोतवाली और सीओ कोतवाली को भी कड़े निर्देश दिए गये हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed