{"_id":"60f1efe58ebc3eec6e294487","slug":"dabangs-harvested-crops-from-the-land-attached-in-rohta-sardana-news-mrt5477133147","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहटा में कुर्क की गई जमीन से दबंगों ने फसल काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहटा में कुर्क की गई जमीन से दबंगों ने फसल काटी
विज्ञापन

रोहटा। पुलिस द्वारा कुर्क की गई विवादित जमीन से शुक्रवार को दबंगों ने फसल काट ली। विरोध करने पर दूसरे पक्ष को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने उप जिलाधिकारी को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जुर्माने की रकम वसूलने की मांग की है।
गांव कैथवाड़ी निवासी श्याम सिंह और हरशराण के पुत्र राम सिंह व राजपाल के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। एसडीएम कोर्ट ने 24 जून को विवादित जमीन को रोहटा पुलिस को कुर्क करने के आदेश दिए थे। रोहटा पुलिस ने लेखपाल की जांच टीम के साथ जाकर जमीन कुर्क करने की कार्रवाई कर ली थी। 10 जुलाई को रोहटा पुलिस ने दोनों पक्षों को एसडीएम सदर के आदेश की जानकारी देते हुए बताया कि जमीन पर कोई भी हस्तक्षेप नहीं करेगा। आदेश की अवहेलना करने पर तीन लाख रुपये जुर्माने की वसूली की जाएगी।
बृहस्पतिवार को दूसरे पक्ष ने खेत में जाकर कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए फसल काट ली। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि यह सब स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज की शह पर किया गया है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी संदीप भागिया को दिए शिकायती पत्र में बताया कि आरोपी अनुज, कल्लू व भूरे ने विरोध करने पर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें कई को गंभीर चोट आई हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों से तीन लाख रुपये की रिकवरी करने और स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच करने की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर दोनों पक्षों को हिदायत दी गई थी। एक पक्ष द्वारा की गई कोर्ट की अवहेलना पर कार्रवाई की जा रही है।