फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cylinder explosion bursts two more people

सिलिंडर फटने से झुलसे दो और लोगों की मौत

Thu, 12 Nov 2020 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Cylinder explosion bursts two more people
सिलिंडर फटने से झुलसे दो और लोगों की मौत
विज्ञापन

फलावदा। खाता गांव में हलवाई के घर 29 अक्तूबर को सिलिंडर में आग लगने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। बुधवार को दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।

खाता गांव में सुरेंद्र मकान के बाहरी हिस्से में हलवाई की दुकान करता था। 29 अक्तूबर को सुरेंद्र(65) गैस चूल्हे पर चाय बना रहा था। तभी सिलिंडर आग लगने से सुरेंद्र और पास में बैठे विजय(64), नकुल(15) घायल हो गए थे। तीनों को पुलिस ने मवाना सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया था। आठ अक्तूबर को सुरेंद्र की मौत हो गई थी, वहीं विजय और नकुल भी गंभीर थे। मंगलवार रात उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। बुधवार को शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। दोपहर को परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। दिनभर लोग परिजनों को सांत्वना देने के लिए आते रहे। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ तब तीन और सिलिंडर मकान में रखे हुए थे। गनीमत रही कि उन तक आग नहीं पहुंची, नहीं तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। थाना प्रभारी शिव वीर सिंह भदौरिया ने बताया मृतकों के संबंध में थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed