फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cyclist sadhu killed after being hit by a Tata Magic

Meerut News: टाटा मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार साधु की मौत

Sun, 11 Oct 2026 08:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Cyclist sadhu killed after being hit by a Tata Magic
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दिल्ली दून हाइवे पर सकौती में रविवार सुबह हितकारी किसान इंटर कॉलेज के सामने साइकिल सवार एक साधु को टाटा मैजिक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल साधु की मौत हो गई, जबकि चालक टाटा मैजिक छोडकर भाग निकला।
सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने साधु के शव को मोर्चरी भिजवाते हुए साइकिल और टाटा मैजिक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि शिनाख्त के लिए आस पास के थाने में मृतक का फोटो भेजा गया है।
विज्ञापन

-------
दो बाइकों के टकराने से सवार चार युवक घायल
सरूरपुर। सरधना-बिनौली रोड पर भूनी चौराहे के पास दो बाइक के टक्कराने से बाइक सवार अहमद निवासी मंडी चमारान सरधना, अरमान पुत्र अल्लामेर निवासी गांव जुलेढ़ा, मोईन पुत्र समेद्दीन व शराफत निवासी गांव भूनी घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से मोईन की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरमान व अहमद बाइक पर सवार होकर जैनपुर से सरधना जा रहे थे। भूनी चौराहे के पास पहुंचे तो मोईन व शराफत बाइक को मोड़ रहे थे। जिसके चलते दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। बाइक टकराने से दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद जांचकर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
---------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed