फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cyclist killed in bike collision, one injured

Meerut News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक घायल

Mon, 17 Apr 2023 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 17 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Cyclist killed in bike collision, one injured
सरधना। क्षेत्र के भामौरी पाली संपर्क मार्ग पर रविवार की दोपहर बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव भामौरी निवासी प्रदीप (25) पुत्र भुजवीर रविवार दोपहर गेहूं काटने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहा था। उसके साथ उसकी भतीजी तानिया भी थी। जैसे ही वह जंगल से निकलकर सड़क पर आए तो खेड़ा की तरफ से तेजगति से आ रहे एक बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी भतीजी तानिया घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तानिया को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर परिजनों ने थाने में घटना के संबंध में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस जांच करते हुए आरोपियों की पहचान करने में जुटी थी। दूसरी ओर प्रदीप की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया था। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed