एनसीआरटीसी का दावा- 2023 में शताब्दीनगर तक चलेगी रैपिड रेल, पिलर के लिए पेडों का कटान शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से मेरठ का सफर रैपिड रेल से आसान बनाने के लिए तेजी से कार्य शुरू कर दिया गया है। दुहाई से शताब्दीनगर तक सिविल वर्क का काम एनसीआरटीसी द्वारा एलएंडटी को देने के बाद सड़क का चौड़ीकरण और पेड़ कटान का कार्य शुरू कर दिया गया है। एनसीआरटीसी शताब्दीनगर तक वर्ष-2023 में रैपिड रेल चलाने का दावा कर रहा है। सोमवार को दिल्ली-मेरठ हाइवे के भूड़बराल से मोहिद्दीनपुर तक पेड़ कटान का कार्य किया गया। इस दौरान लंबा जाम भी लग गया।
इससे पहले एनसीआरटीसी ने संजय वन से परतापुर फ्लाईओवर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। वही, सोमवार को परतापुर रजबहे के पूर्व की साइड में मिट्टी के सैंपल लेने शुरू कर दिए। अनुमान है कि रैपिड का कार्य जल्द ही परतापुर तिराहे तक पहुंच जाएगा।
एनसीआरटीसी के अधिकारियो के अनुसार एक सप्ताह के भीतर मोहिददीनपुर से लेकर परतापुर तिराहे तक सर्विस रोड बनकर तैयार हो जाएगी। जिसके बाद अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा डिवाइडर पर पिलर तैयार करने का कार्य किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Exclusive: एटीएस का बड़ा खुलासा, पढ़ाई की आड़ में पश्चिमी यूपी में आतंकी संगठन तैयार कर रहा था सलमान खुर्शीद वानी
दुहाई से शताब्दीनगर तक शिफ्ट होंगी टेलीकॉम लाइन
वहीं, रैपिड रेल के इस दूसरे चरण को गति देने के लिए टेंडर भी निकाले जा रहे हैं। एनसीआरटीसी ने वेबसाइट पर दुहाई से शताब्दीनगर तक टेलीकॉम यूटिलिटी की शिफ्टिंग के लिए टेंडर अपलोड कर दिया है। जुलाई में इस टेंडर को खोल दिया जाएगा। इससे पहले पेड़ों का कटान और परतापुर तिराहे पर चल रहे कार्य को भी लगभग पूरा कर लिया जाएगा।
रात में एक्सप्रेस-वे के कार्य की तैयारी
इसके अलावा दिसंबर-2020 तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का कार्य पूरा करने का दावा करने वाला एनएचएआइ भी तेज गति से कार्य करने में लगा है। एक्सप्रेस-वे के प्रमुख इंटरचेंज परतापुर से आगे सोलाना के पीछे सड़क के दोनों ओर सेफ्टी रेंलिग लगाने व रिफलेक्टर लाईट लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
वहीं, टोल प्लाजा के दोनों ओर पानी रिसाव के लिए नालीदार सूटडेन लगाने का काम भी शुरू हो गया। हालांकि, अभी आगे के कार्य में किसानों का मुआवजा प्रकरण और मौसम की मार परेशान कर सकती है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/