फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cutting of trees begins in Major Dhyanchand Sports University in Meerut and construction of buildings soon

UP: खेल विश्वविद्यालय को लेकर बड़ा अपडेट, जल्द शुरू होगा भवनों का निर्माण, पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास

Mon, 05 Feb 2024 05:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Feb 2024 05:29 PM IST
सार

Meerut News : प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में पेड़ों का कटान शुरू हो गया है। यहां जल्द ही भवनों का निर्माण शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Cutting of trees begins in Major Dhyanchand Sports University in Meerut and construction of buildings soon
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय सलावा में निर्माण के चलते पेड़ों का कटान किया जा रहा है। वहीं, भवन निर्माण शुरू करने के लिए तकनीकी टीम मिट्टी की गहराई में पाइल टेस्टिंग कर रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट आने पर मुख्य भवनों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। फिलहाल वन विभाग ने चयनित भूमि पर 622 पेड़ों की कटाई शुरू करा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो जनवरी 2022 को सलावा में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था।

विज्ञापन


मेरठ के सरधना तहसील के सवाला गांव में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। 90 एकड़ में बनने वाले प्रदेश के पहले खेल विवि में ओलंपिक खेल से संबंधित अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

विज्ञापन

वहीं, खिलाड़ियों को पीएचडी, एमफिल, मास्टर व बैचलर डिग्री और पीजी डिप्लोमा करने का भी अवसर मिलेगा। विवि में 500 महिला और 500 पुरुष खिलाड़ियों के लिए कुल 1000 सीटें होंगी। खेल विश्वविद्यालय के लिए निर्धारित भूमि पर अनुमति के बाद चिह्नित पेड़ों के कटान का काम शुरू करा दिया है।

विज्ञापन

पहले सर्वे में 850 पेड़ काटने के लिए विभाग से अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद पेड़ों का कम कटान होने का हवाला देते हुए दोबारा सर्वे कराया गया। जिसमें अब 622 पेड़ चिह्नित किए गए हैं, जिनमें सागौन, यूकेलिप्टिस, आम, बरगद, खजूर सहित विभिन्न प्रजाति के पेड़ों की कटाई का कार्य जारी है। पहले चरण में स्टाफ के लिए आवासीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। पाइल टेस्टिंग की रिपोर्ट आने के बाद सभी भवनों के लिए निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Baghpat: बरनावा में दरगाह नहीं, लाक्षागृह की जमीन, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, 53 वर्ष से चल रहा था वाद

विज्ञापन

700 करोड़ रुपये की लागत से इस विश्वविद्यालय का निर्माण 91.38 एकड़ क्षेत्रफल में किया जाएगा। इंजीनियरिंग डिजाइन की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। पाइल टेस्टिंग की रिपोर्ट आने के बाद बड़े स्तर पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - कमलेश शाही, प्लानिंग हेड, कार्यदायी संस्था दीपांशु प्रमोटर एंड बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड

यह भी पढ़ें: 
UP: वेस्ट यूपी में गहरा रहीं ISI की जड़ें, कैराना के हैंडलर पढ़ा रहे आतंक का पाठ, पकड़े जा चुके हैं 18 एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed