फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Customer service center will start in the cantonment and city post office

छावनी और सिटी डाकघर में शुरू होंगे ग्राहक सेवा केंद्र

Fri, 01 Jan 2021 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Customer service center will start in the cantonment and city post office
मेरठ। नए साल में डाक विभाग लोगों को कई नई सुविधाएं देने जा रहा है। छावनी और सिटी डाकघर में इस सप्ताह ग्राहक सेवा केंद्र की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद लोग यहां पर बिजली व पानी का बिल, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, जीवन प्रमाण पत्र व पासपोर्ट आसानी से बनवा सकते हैं। यह जानकारी बरेली डिविजन के पोस्ट मास्टर जरनल संजय सिंह ने दी। सिंह बृहस्पतिवार को छावनी स्थित मुख्य डाकघर का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसके साथ ही जनवरी से ही डाक विभाग द्वारा शहर की विभिन्न कॉलोनियों, वृद्धाश्रम और गांवों में कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाए जाएंगे। इस कार्य के लिए मुख्य डाकघर को दो मोबाइल किट उपलब्ध कराई गई हैं। सिंह ने बताया कि छावनी स्थित मुख्य डाकघर में नोडल डिलीवरी सेंटर (एनडीसी) बनाया गया है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में एनडीसी शुरू हो जाएगा, जिसके बाद शहर में जाने वाले सभी पार्सल छावनी स्थित मुख्य डाकघर में आएंगे। तीन डाकिये मोटर साइकिल से पार्सल की डिलीवरी करेंगे।
विज्ञापन

शहर में खुलेंगे पांच नए उप डाकघर
2021 में शहर में पांच नए उप डाकघर खोले जाएंगे। इसके लिए जगह चिह्नित की जा चुकी है और स्टाफ आ चुका है। जल्द ही यह कार्य भी पूरा हो जाएगा। सिंह ने बताया कि किराए की पुरानी बिल्डिंग में चल रहे डाकघरों को भी नई जगह शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माई स्टैंप की जानकारी न होने पर नाराजगी
सिंह ने डाकघर में निरीक्षण के दौरान माई स्टैंप और ट्रेजरी विभाग से जुड़े कर्मचारियों से बात कर विभिन्न विषयों की जानकारी ली। माई स्टैंप में कुछ विषयों में जानकारी का अभाव होने पर नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed