फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cultural program

ऐतिहासिक बूढा बाबा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Tue, 09 Jul 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
cultural program
सरधना में बूढ़ा बाबा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए। - फोटो : ? ?? ?
सरधना। ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबा में सोमवार की रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोमानी ग्रुप मेरठ की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें दिल्ली व टीवी चैनल के कलाकार भी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने की। उद्घाटनकर्ता पंकज जैन, दीप प्रज्ज्वलन रामभूल जैन भाजपा नेता ने किया। इस मौके पर एसडीएम अमित कुमार भी मौजूद रहे। कलाकारों ने इस मौके पर देशभक्ति एवं सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रोमानी ग्रुप मेरठ एवं दिल्ली से आए कलाकारों ने भक्ति संगीत, फूलों की होली, मयूर नृत्य, भगवान कृष्ण एवं सुदामा नाटिका मंचन, पंख नृत्य व लठ्ठमार होली खेली गई। दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया। कलाकार विक्रांत ने मां काली का तांडव किया। कलाकार दीपक एवं महिला कलाकार में सिमरन, काजल व वर्षा ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कार्यक्रम समिति की तरफ से शालू पुरी, रमेश उर्फ पलटू, मोहम्मद यूसुफ अंसारी, पंकज टाली, डिंपल के साथ ही शाहरूख उर्फ बंटी, सुभाष वेद, फरमान अंसारी, आसमीन, शबनूर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed