फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cultural colors became an attraction with mermaid dance in Nauchandi

नौचंदी में जलपरी नृत्य के साथ सांस्कृतिक रंग बने आकर्षण

Mon, 02 Jun 2025 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 02 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cultural colors became an attraction with mermaid dance in Nauchandi
मेरठ..कंवलजीत..मेला नौचंदी में पानी में घूमती जलपरियां......संवाद=====खबर आशुतोष भरद्वाज
मेरठ। ऐतिहासिक मेला नौचंदी में इस बार अपनी अनूठी प्रस्तुतियों और परंपरागत रौनक के साथ आगंतुकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बन रहा है। मेले का सबसे बड़ा आकर्षण पानी के अंदर जलपरी का नृत्य है। जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। इसके लिए जर्मन हैंगर के अंदर तीन विशाल एक्वेरियम स्थापित किए गए हैं। मध्य वाले एक्वेरियम में दो जलपरियां और साइड के दो एक्वेरियम में एक-एक जलपरी बॉलीवुड गीतों की धुन पर नृत्य प्रस्तुत कर रही हैं।
विज्ञापन

मोती और विशाल सीप के बीच जलपरी की मनमोहक झांकी समुद्री दुनिया का जीवंत चित्रण पेश कर रही है। यह नजारा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आश्चर्यचकित कर रहा है। इसी पंडाल में एक विशेष टनल भी बनाई गई है। जहां आज से आगंतुक हजारों रंग बिरंगी मछलियों को करीब से देख सकेंगे। यह टनल खासकर बच्चों और प्रकृति प्रेमियों के लिए उत्साह का केंद्र बनी हुई है। नौचंदी मेले की परंपरागत चमक इस बार भी पूर्व के वर्षाें की तरह कायम है। शाम ढलते ही मेला रोशनी से चकाचौंध हो जाता है। झूलों की सैर, बच्चों के लिए खेल तमाशे और खाद्य पदार्थों की विविधता मेले की शोभा बढ़ा रही हैं। ठंडा दूध, आइसक्रीम, खजला, नान खटाई के साथ-साथ फास्ट फूड के स्टॉल्स आगंतुकों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन

नन्हें कलाकारों को पटेल मंडप में मिल रहा मंच
स्थानीय व्यंजनों के साथ आधुनिक स्वादों का संगम मेले को हर उम्र के लिए आकर्षक बना रहा है। पटेल मंडप में दिन के समय स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम हो रहे हैं। जहां बच्चे नृत्य, गायन और नाटक जैसी प्रतिभाएं प्रदर्शित कर रहे हैं। ये कार्यक्रम नन्हें कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच प्रदान कर रहे हैं। रात्रि में सांस्कृतिक आयोजनों का दौर चलता है। जिसमें स्थानीय और बाहरी कलाकारों की प्रस्तुतियां दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इनमें लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत और नाट्य प्रस्तुतियां शामिल हैं। जो मेले की सांस्कृतिक समृद्धि को रेखांकित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ की सांस्कृतिक पहचान है नौचंदी मेला
नौचंदी मेला न केवल मनोरंजन का केंद्र है बल्कि यह मेरठ की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को भी उजागर करता है। मेले में स्थानीय व्यापारियों की दुकानों के साथ अब हस्तशिल्प के स्टॉल भी लग गए हैं। बहु राष्ट्रीय कंपनी भी अपने उत्पादों की जानकारी दे रही हैं। इस आयोजकों ने स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। मेले में रात 9 बजे के बाद बढ़ती भीड़ इसकी लोकप्रियता के प्रमाण को जीवंत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed