फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CTET: 774 candidates took the exam in Mawana

सीटीईटी : मवाना में 774 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 01 Feb 2021 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
CTET: 774 candidates took the exam in Mawana
सीटीईटी : मवाना में 774 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

मवाना। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा नगर के दो कॉलेजों में दो पालियों में हुई। इसमें कुल 774 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 186 अनुपस्थित रहे। वहीं कुछ देरी से पहुंचने के बाद प्रवेश न मिलने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नगर में एसवीएस तथा ट्रांसलेम एकेडमी में सेंटर बनाए गए थे। इसमें दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक हुई। एसवीएस स्कूल में 180 को परीक्षा देनी थी, लेकिन 150 अभ्यर्थी ही उपस्थित हो सके। दोनों पालियों में 30-30 बच्चे अनुपस्थित रहे। वहीं ट्रांसलेम एकेडमी में 300 को परीक्षा देनी थी। इसमें प्रथम पाली में 232 ने तथा दूसरी पाली में 242 ने परीक्षा दी। पहले पाली में 68 तथा दूसरी पाली में 58 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

ट्रांसलेम एकेडमी में परीक्षा देने पहुंची डोली, अर्शी, अलका, नेहा, सृष्टि, नीरज, विकास, संगीता आदि छात्र-छात्राओं ने बताया कि वे लोग 400 से 6 सौ रुपये में थ्री व्हीलर कर मवाना पहुंचे हैं। वे लोग पहले ट्रांसलेम की मेरठ ब्रांच पर पहुंच गए थे। वहां से पता चला कि केंद्र मवाना में हैं। इस कारण पांच से दस मिनट तक वे लेट हो गए। काफी मिन्नत करने के बाद भी उनको प्रवेश नहीं दिया और उनकी परीक्षा छूट गई। छात्रों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद बाद छात्र शांत हो गए। इस संबंध में ट्रांसलेम एकेडमी के प्रधानाचार्य धीरज कुमार आर्य का कहना है कि 9:30 बजे तक प्रवेश देने के आदेश थे। छात्रों के संबंध में हाईकमान से भी बात की थी, लेकिन वहां से भी अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed