माछरा। नंगलामल चीनी मिल के पेराई सत्र का शुक्रवार को मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया गया। चीनी मिल में सबसे पहली बैल-बुग्गी में गन्ना लेकर पहुंचे रछौती निवासी कृषक सोनू को यूनिट हेड वाईडी शर्मा, जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश पटेल और सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन वीरेंद्र भाटी ने सम्मानित किया। मिल केन कैरियर की पूजा-अर्चना करते चेन में गन्ना डालकर शुभारंभ किया गया। गन्ना विभागाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मिल गेट सहित 118 क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। क्रय केंद्र स्थापित कर गन्ना खरीद शुरू कर दी है। मिल के वरिष्ठ अधिकारी एलडी शर्मा कॉरपोरेट ने कहा कि मिल की प्राथमिकता किसानों को समय से भुगतान करने की है। इस दौरान पूर्व विधायक भाजपा सत्यवीर त्यागी, रविंद्र प्रधान, अमित त्यागी उर्फ चुनमुन, प्रमुख अशोक त्यागी, धर्मेश त्यागी, राकेश त्यागी, देवेंद्र गुर्जर, प्रशांत तोमर, भंवर सिंह, अश्वनी त्यागी, भुजवीर तोमर, ज्ञानेंद्र शर्मा व किसान आदि रहे।