Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crushing season begins at Daurala Sugar Mill; farmer honored

Meerut News: दौराला चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू, किसान को किया सम्मानित

Fri, 06 Nov 2026 07:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Crushing season begins at Daurala Sugar Mill; farmer honored
दौराला - दौराला चीनी मिल में पैराई सत्र का शुभारंभ करते मिल अधिकारी। स्रोत : संवाद
दौराला। दौराला चीनी मिल में शुक्रवार को नए पेराई सत्र का विधिविधान से शुभारंभ किया गया। सबसे पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर पहुंचे किसान धर्मेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके बाद उनके ट्रैक्टर का पूजन किया गया।
विज्ञापन

फैक्टरी के मैनेजिंग डायरेक्टर माधव श्रीराम, उनके बेटे उदय श्रीराम और रोहन श्रीराम ने विधिविधान से पूजन कर केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान फैक्टरी के निदेशक संजय रस्तोगी और मुख्य महाप्रबंधक गन्ना राजू सहरावत ने किसानों का स्वागत करते हुए मिल प्रबंधन की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस दौरान सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन भूपेंद्र अहलावत, राहुल देव, राजवीर आर्य, देवेंद्र चेयरमैन, संत कुमार भारती, जतिन खरे, पद्मेंद्र सिंह, प्रदीप, निरंकार, पीयूष गुप्ता, मदनपाल, संजय पनवाड़ी, अभिमन्यु, रामफल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed