फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crowds of devotees remained in temples till night across the district

जिलेभर में रात तक मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 18 Aug 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees remained in temples till night across the district
हसनपुर लुहारी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शनिवार देर रात तक मंदिरों में पूजा-अर्चना के कार्यक्रम चलते रहे। पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूजन हुआ। शहर कोतवाली में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अरविंद चौहान व एसपी रामसेवक गौतम समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मथुरा के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहर कोतवाली में भजन संध्या में कलाकारों ने कान्हा के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कांधला कस्बे में सूरजकुंड महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण की बाल गोपाल की बाल लीला, माखन चोरी, अमरनाथ, जटायु वध, अघोरी, रासलीला और जन्म की झांकी लगाई गई।श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और आरती के माध्यम से आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का स्वागत किया। कस्बे के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, शाकंभरी देवी भवन, मनकामेश्वर महादेव मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर को सजाया गया था। युवाओं ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। मध्य रात्रि 12 बजे मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर मंगला आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया। थानाभवन कस्बे में मराठा कालीन मंदिर जस्सुवाला, आश्रम पचतीर्थी, शिव मंदिर, मोहल्ला शिव मंदिर, मोहल्ला राजो की मोरी, सदाशिव मंदिर, पुलिस चौकी, शिव मंदिर थाना परिसर, श्री बाला जी धाम, मंदिर ठाकुर द्वारा, आदि मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। पूर्व कैबनेट मंत्री सुरेश राणा ने भी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। देर रात तक श्रद्धालुओं ने मंदिरों में देवी देवताओं के दर्शन किए और श्रीकृष्ण को पालने को झुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक बाजार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में ढोल नगाड़ों की धुन पर स्वयं सेवकों ने डांडिया खेलते हुए हांडी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हसनपुर लुहारी गांव के श्री सत्य नारायण मंदिर परिसर में श्याम संध्या का आयोजन किया गया। जयपुर से आये सौरव शर्मा ने सुंदर भजन सांवली सूरत पे मोहन.., तुम संग लागी प्रीत.., अच्युतम केशवमं कृष्ण दामोदरम्.., कान्हा सोजा रे.. आदि प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

ऊन कस्बे में के घाटी मोहल्ले में स्थित राधा कृष्ण मंदिर को खूब सजाया गया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। इस दौरान दिनेश गोयल, बबलू, संजू, नरेश गोयल, बालेश, नरेश वर्मा, डिम्पी आदि का सहयोग रहा। मंदिर में शीशपाल, आशीष गोयल, राकेश, मनीष, बबलू पांचाल, बॉबी, अशोक, अनुज गर्ग, सचिन, आदेश अरोड़ा आदि का सहयोग रहा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed