फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crowd of devotees gathered in Kalyanmal Devta Temple

Meerut News: कल्याणमल देवता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 01 Jul 2024 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Kalyanmal Devta Temple
नगीना। ग्राम कोटकादर स्थित कल्याणमल देवता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने कल्याणमल देवता को धूप दीप और प्रसाद अर्पित किया। परिवार में सुख समृद्धि की मंगल कामना की। नव विवाहित जोड़ों ने कुंडारे लगाकर प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन


ग्राम कोट कादर में आषाढ़ माह में प्रत्येक रविवार को कल्याण मल देवता का मेला लगता है। इसमें आसपास के जिलों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु आकर अपनी मन्नत के अनुरूप देवता के नाम का कुंडारा लगाते हैं व प्रसाद चढ़ाते हैं। मान्यता है कि देवता से जो मुराद मांगी जाती है, वह अवश्य पूरी हो जाती है। नव विवाहित जोड़े देवता पर आकर प्रसाद चढ़ाना आवश्यक मानते हैं। देवता के प्रति मान्यता है सच्चे मन से और श्रद्धा से जो श्रद्धालु मन्नत मांग ले, उसकी मन्नत पूरी हो जाती है। आषाढ़ माह के दूसरे रविवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ आई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगीना देहात पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए थे। पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं के आने-जाने का रास्ता व्यवस्थित तरीके से कराया था। मेले में आने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने में मेला कमेटी के गौतम शर्मा, घनश्याम शर्मा, राहुल पंडित, मनोज शर्मा, संदीप शर्मा, महेंद्र शर्मा आदि ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed