फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crowd gathered at the funeral of 10 people in Meerut

Meerut Building Collapse: एक साथ निकला 10 लोगों का जनाजा... उमड़ा जन सैलाब, गांव में पसरा मातम; देखें Video

Sun, 15 Sep 2024 07:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 15 Sep 2024 07:27 PM IST
सार

मेरठ हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। शनिवार को अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान जनाजे में जन सैलाब उमड़ा।

विज्ञापन
Crowd gathered at the funeral of 10 people in Meerut
जनाजे में उमड़ा जन सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की जाकिर कॉलोनी में शुक्रवार को तेज धमाके के साथ एक मकान भरभराकर गिर गया था। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। शनिवार को अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान जनाजे में जन सैलाब उमड़ा।

विज्ञापन




बता दें कि शनिवार को जिस वक्त मकान गिरा उस वक्त आसपास रहने वाले लोग सहम गए। कई लोग शोर मचाते हुए भागे कि परिवार के कई लोग दब गए हैं, बचा लो। किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि मकान की नींव इतनी कमजोर होगी। लेकिन अचानक पूरा मकान रेत की दीवार की तरह अचानक ढह गया। मौके पर पहुंचे लोग दर्दनाक मंजर की दास्तान बयान करते नजर आए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ मलबा हटाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। तभी मलबे के बीच से साजिद का हाथ दिखाई दिया। लोगों ने तेजी से मलबा हटाया और उसे बाहर निकाला। साजिद गंभीर रूप से घायल था। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद मलबे के नीचे से सायमा की आवाज आई। वह चिल्लाकर बोली कि मुझे बचा लो, प्यास लगी है पानी पिला दो। इसके बाद लोगों ने तेजी से मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साजिद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सायमा की हालत देर रात तक गंभीर बनी हुई थी।

ये हैं मृतक
1. नफो उर्फ नफीसा (65) पत्नी अलाउद्दीन
2. साजिद (40) पुत्र अलाउद्दीन
3. साइमा (35) पत्नी साजिद
4. सानिया (15) पुत्री साजिद
5. शाकिब (12) पुत्र साजिद 
6. रिया (10) पुत्री साजिद
7. फरहाना (27) पत्नी नदीम
8. अलीशा (25) पत्नी नईम
9. हिमसा (6 माह) पुत्री नईम
10. सैफियान (7) पुत्र पप्पू 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed