फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   crores of turnover, not a single penny for tax

करोड़ों का टर्नओवर, टैक्स के नाम पर धेला नहीं  

Sat, 15 Apr 2017 01:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 15 Apr 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
crores of turnover, not a single penny for tax
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सोतीगंज में वाणिज्य कर विभाग की छापामारी के बाद जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। जिन चार फर्मों का रिकॉर्ड खंगाला गया, उनका सालाना करीब चार करोड़ रुपये का टर्नओवर निकलकर आ रहा है। उन पर 50 लाख रुपये ज्यादा का टैक्स लगाने की तैयारी है। विभाग का कहना है कि सोतीगंज में करीब 300 फर्म हैं, जिनमें 18 बड़ी फर्मों की सूची मिली है। उनमें आठ फर्म का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला है। जबकि बाकी 10 फर्मों से काफी कम टैक्स मिल रहा है। ऐसे में खुद ही समझा जा सकता है कि हर साल कितने बड़े स्तर पर टैक्स चोरी की जा रही है। इन फर्मों का विगत तीन साल का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


सूची ने खोलनी शुरू की पोल
बृहस्पतिवार को छापामारी के दौरान सदर बाजार पुलिस ने वाणिज्य कर विभाग के अफसरों को हाजी गल्ला समेत 18 बड़े कबाड़ियों (फर्मों) की सूची सौंपी थी। जिसकी प्रारंभिक जांच में विभागीय अफसरों ने बताया कि पहले तो हम इनमें से आठ फर्मों का ही रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं क्योंकि इनका विभाग में रजिस्ट्रेशन ही नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को जिन चार फर्मों में छापा मारा गया, उनमें भी दो फर्म अनरजिस्ट्रर्ड थीं। शुरुआती जांच में ही माना जा रहा है कि सोतीगंज में आधे से ज्यादा फर्म रजिस्ट्रर्ड नहीं हैं। ये अपना कारोबार बिना टिन नंबर के चला रहे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन 18 बड़ी फर्मों का सालाना टर्नओवर 10 करोड़ से ज्यादा का है। 
विज्ञापन


300 फर्म गुजरेंगी जांच से
सोतीगंज की करीब 300 फर्मों की गोपनीय तरीके से जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सभी फर्मों को जीएसटी से जोड़ने की कवायद के साथ ही विभाग को यह मौका हाथ लग रहा है। आला अफसरों के साफ निर्देश हैं कि टैक्स चोरी नहीं करने देंगे, फर्म चाहे छोटी हो या बड़ी, उसे रजिस्टर्ड कराना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स के साथ लगेगी पेनाल्टी
विभाग ने बृहस्पतिवार को सोतीगंज में चार फर्मों पर छापामारी की थी, जिनकी बिल बुक की जांच में 2016-17 का टर्नओवर करीब चार करोड़ रुपये निकल रहा है। नियमानुसार इस पर 50 लाख रुपये से ज्यादा का टैक्स बनेगा। अभी हम इन चारों फर्मों के तीन वित्तीय वर्षों का लेखाजोखा निकाल रहे हैं। इसके अलावा सोतीगंज की जिन फर्मों का रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा, उन पर पेनाल्टी भी लगाई जाएगी। -विनोद कुमार सिंह, एडिशनल कमिश्नर व्यापार कर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed