फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crops in Khadar submerged due to Ganga water

Meerut: पहाड़ों पर बारिश से गंगा उफान पर, हस्तिनापुर खादर क्षेत्र जलस्तर बढ़ने से फसलें जलमग्न

Mon, 29 Jul 2024 01:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ\हस्तिनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ\हस्तिनापुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Jul 2024 01:57 PM IST
सार

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे गंगा भी उफान पर है। मेरठ से सटे हस्तिनापुर में खादर क्षेत्र में फसलें जलमग्न हो गई हैं। इससे किसान परेशान हैं।

विज्ञापन
Crops in Khadar submerged due to Ganga water
फसलें जलमग्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर में पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण पिछले तीन दिनों से गंगा नदी उफान पर चल रही है। देर रात खादर क्षेत्र में कई स्थानों से गंगा का पानी बाहर निकलकर किसानों की हजारों हेक्टेयर फसलों  तक पहुंच गया। वहीं, हस्तिनापुर- चांदपुर संपर्क मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। 

विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से गंगा नदी उफान पर है। शुक्रवार को हरिद्वार से गंगा का जलस्तर दो लाख क्यूसेक पर पहुंच गया था। जो बिजनौर बैराज से होते हुए शनिवार देर रात तक खादर क्षेत्र में पहुंचा। गंगा में करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी कई घंटे तक लगातार चलता रहा, जिस कारण खादर क्षेत्र में कई स्थानों पर तटबंध की हालत नाजुक हो गई। 

विज्ञापन

तटबंध टूटे, सैकड़ों बीघा फसलें हुई नष्ट
शनिवार देर रात गंगा किनारे बसे सिरजेपुर गांव से भीमकुंड गंगा पुल की ओर से कई स्थानों पर गंगा से पानी बाहर निकल आया। कार सेवक बाबा बूटा सिंह ने बताया कि गंगा से पानी बाहर निकलने का सिलसिला रविवार दोपहर तक भी चल रहा था।  

यह पानी भीमकुंड, किशनपुर, लतीफपुर आदि गांव के जंगल में पहुंच गया है। इससे करीब दो हजार हेक्टेयर धान, गन्ना और चारे की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। कुछ खेतों में तो धान की फसल पककर तैयार थी। इस कारण खादर क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है।

अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि बिजनौर बैराज से 1.28 लाख क्यूसेक पानी चल रहा है। भीमकुंड निवासी किसान बृजपाल सिंह ने बताया कि पहले ही खेतों में बारिश का पानी भरा हुआ था। अब गंगा का पानी पहुंचने से किसानों को काफी नुकसान होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed