यूपी: खौफनाक तरीके से व्यापारी के घर में बदमाशों ने डाला डाका, बेटे को फांसी के फंदे पर लटकाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में रविवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने एक सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। यहां शास्त्रीनगर क्षेत्र में एक व्यापारी के घर में बदमाशों ने खौफनाक तरीके से लूट की। यही नहीं बदमाशों ने व्यापारी के बेटे को फांसी के फंदे पर लटका दिया। घटना से इलाके में हडकंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार नौचंदी क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर 6 में किराना व्यापारी मोहित मदान 38 वर्ष पुत्र मनोहर लाल मदान की रविवार शाम को बदमाशों ने घर में घुसकर डकैती के बाद हत्या कर दी। बदमाश घर में रखे लाखों रुपए का कैश और ज्वेलरी भी लूटकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार हत्या के बाद बदमाशों ने व्यापारी के शव को अंदर के कमरे में ले जाकर फंदे पर लटका दिया। मोहित मदान अपने पिता के साथ शाह पीर गेट स्थित मदान जनरल स्टोर पर बैठते थे। मोहित की पत्नी शिखा एनएच 58 पर सेंट पैट्रिक स्कूल में शिक्षिका हैं। 21 फरवरी को शिक्षिका स्कूल के बच्चों को टूर पर ले कर गोवा गईं हैं जो अभी रास्ते में ही हैं ।
घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।
सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी के बेटे के शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसपी नितिन तिवारी के अनुसार परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।