फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crooks robbed the house, murder businessman son by hanging in Meerut

यूपी: खौफनाक तरीके से व्यापारी के घर में बदमाशों ने डाला डाका, बेटे को फांसी के फंदे पर लटकाया 

Sun, 24 Feb 2019 08:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ  Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Feb 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Crooks robbed the house, murder businessman son by hanging in Meerut
meerut news

यूपी के मेरठ में  रविवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने एक सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। यहां शास्त्रीनगर क्षेत्र में एक व्यापारी के घर में बदमाशों ने खौफनाक तरीके से लूट की। यही नहीं बदमाशों ने व्यापारी के बेटे को फांसी के फंदे पर लटका दिया। घटना से इलाके में हडकंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नौचंदी क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर 6 में किराना व्यापारी मोहित मदान 38 वर्ष पुत्र मनोहर लाल मदान की रविवार शाम को बदमाशों ने घर में घुसकर डकैती के बाद हत्या कर दी। बदमाश घर में रखे लाखों रुपए का कैश और ज्वेलरी भी लूटकर फरार हो गए। 

जानकारी के अनुसार हत्या के बाद बदमाशों ने व्यापारी के शव को अंदर के कमरे में ले जाकर फंदे पर लटका दिया। मोहित मदान अपने पिता के साथ शाह पीर गेट स्थित मदान जनरल स्टोर पर बैठते थे। मोहित की पत्नी शिखा एनएच 58 पर सेंट पैट्रिक स्कूल में शिक्षिका हैं। 21 फरवरी को शिक्षिका स्कूल के बच्चों को टूर पर ले कर गोवा गईं हैं जो अभी रास्ते में ही हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

Crooks robbed the house, murder businessman son by hanging in Meerut
meerut police
बताया जा रहा है कि मोहित की मां चंचल शाम को सब्जी खरीदने गई थी। पिता किराना स्टोर पर थे। इसी दौरान बदमाशों ने बेटे मोहिेत की हत्या कर दी। माना जा रहा है कि बदमाश परिचित हैं।
घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। 

सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी के बेटे के शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसपी नितिन तिवारी के अनुसार परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed