फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crocodile reaches Badi Chamrod, Forest Department catches it

Meerut News: बड़ी चामरोध में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने पकड़ा

Sat, 18 Apr 2026 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Crocodile reaches Badi Chamrod, Forest Department catches it
बड़ी चमरौध गांव में रास्ते से अंदर जाता मगरमच्छ स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। शुक्रवार की देर रात गंगा नदी से भटककर एक विशाल मगरमच्छ सोती नदी के रास्ते बड़ी चामरोध गांव में पहुंच गया। करीब डेढ़ क्विंटल वजनी इस मगरमच्छ को गांव के पास देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नियंत्रित कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मगरमच्छ को गंगा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। पकड़े गए मगरमच्छ की लंबाई लगभग 2.25 मीटर और वजन करीब 150 किलोग्राम है। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि यह मगरमच्छ नर प्रजाति का था, जिसे मार्श क्रोकोडाइल भी कहा जाता है। मगरमच्छ को पकड़ने में वन विभाग की टीम को करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। झाड़ियों में छिपे होने के कारण ऑपरेशन और भी जोखिमपूर्ण हो गया। टीम ने घेराबंदी कर रणनीतिक तरीके से उसे काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed