Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crocodile found in Hastinapur for the second consecutive day; panic among the public

Meerut News: हस्तिनापुर में लगातार दूसरे दिन मिला मगरमच्छ, लोगों में दहशत

Mon, 16 Nov 2026 08:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Crocodile found in Hastinapur for the second consecutive day; panic among the public
मगरमच्छ के बच्चे के रेसक्यू करते वन विभाग की टीम स्रोत विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे की भीमनगर कॉलोनी में मगरमच्छों की लगातार आवाजाही से लोगों में दहशत है। सोमवार को कॉलोनी के एक नाले में मगरमच्छ का बच्चा मिला। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित निकालकर गंगा में छोड़ दिया। यह लगातार दूसरा मामला है, क्योंकि रविवार को भी इसी स्थान के पास मगरमच्छ का बच्चा मिला था।
कॉलोनीवासियों ने आबादी के बीच मगरमच्छ मिलने पर चिंता जताई। स्थानीय लोगों को आशंका है कि कांशीराम कॉलोनी के पास जलभराव में मगरमच्छ पनप रहे हैं। वे नालों के रास्ते आबादी तक पहुंच रहे हैं। लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। आजाद समाज पार्टी के रॉबिन ने रविवार के बचाव कार्य की पुष्टि की। कॉलोनी निवासी अरविंद, विकास, रोहित, बब्लू, आशीष और रुद्रप्रताप ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि मगरमच्छ का बच्चा गंगा नदी से जुड़े जलस्रोतों से नाले में पहुंचा होगा। वन रक्षक अतुल स्वामी, नितिन कुमार और वाचर ओमबीर व दलचंद की टीम ने उसे सुरक्षित निकाला। उपाध्याय ने लोगों से अपील की कि वन्यजीव दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना दें। उन्हें परेशान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed