फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crocodile found in a field near Kunhera village

Meerut News: कुन्हेड़ा गांव के समीप खेत में मिला मगरमच्छ

Sun, 19 Apr 2026 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Crocodile found in a field near Kunhera village
कुन्हेड़ा गांव मगरमच्छ को रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम स्रोत विभाग
- वन विभाग ने पकड़ कर गंगा में छोड़ा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर (मेरठ)। वन रेंज क्षेत्र के गांव कुन्हेड़ा में रविवार को लगातार दूसरे दिन मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़कर गंगा में छोड़ दिया। इससे एक दिन पहले शुक्रवार देर रात पास ही के गांव बड़ी चमरोध में भी मगरमच्छ मिला था।
वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि कुन्हेड़ा गांव के समीप एक मगरमच्छ घरों और खेतों के आसपास घूम रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान मगरमच्छ गेहूं के खेत में छिपा मिला, जिससे आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। टीम ने पूरी सतर्कता और कुशलता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। पकड़े गए मगरमच्छ को प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे सुरक्षित रूप से गंगा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी वन्यजीव दिखाई दे तो तुरंत विभाग को सूचना दें। साथ ही किसी भी प्रकार की जोखिम भरी कार्रवाई स्वयं करने से बचें।

कुन्हेड़ा गांव मगरमच्छ को रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम स्रोत विभाग

कुन्हेड़ा गांव मगरमच्छ को रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed